Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सेक्टर-70 स्थित एक होटल में युवती की लाश पंखे से लटकी मिली। होटल कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं सूचना पर युवती के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। युवती नोएडा की एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती थी। वहीं परिवार वालों ने एक सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है।
गाजियाबाद की रहने वाली थी युवती
नोएडा की फेज-3 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-70 में एक होटल में एक युवती कमरा लेकर रुकी थी। होटल कर्मचारियों के मुताबिक मंगलवार को उसने काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खोला। शक होने पर कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया और अंदर गए तो उनके होश उड़ गए। युवती का शव कमरे में लगे पंखे पर फंदा लटका हुआ था। इसके बाद तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवती के शव को कब्जे में लिया। युवती की शिनाख्त गाजियाबाद निवासी अमृता के रूप में हुई है। वह नोएडा की एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती थी।
अपने दोस्त को भेजी वीडियो और मदद मांगी
सूचना पर युवती के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आकाश नाम के एक सिपाही और उसके दोस्त पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार वालों का कहना है कि मौत से पहले अमृता ने अपने दोस्त को व्हाट्सएप से मैसेज और वीडियो भेजे थे। इनमें उसने आकाश द्वारा खुद को फंसाए जाने का आरोप लगाया था। कहा था कि उसे बचा लो। वहीं परिवार वालों का आरोप है कि आकाश नाम का एक सिपाही है, जो अमृता को अपने जाल में फंसा कर परेशान कर रहा था। उसकी हत्या की गई है।
संबंधित खबरें
भोपाल MLA रेस्ट हाउस के कमरे में मिले युवक-युवती, विधानसभा सचिव से शिकायत
3 hrs agoफरीदाबाद में टेक महिंद्रा के पूर्व अफसर की हत्या, बल्लभगढ़ से आरोपी पकड़ा
4 hrs agoचुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
6 hrs agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
7 hrs ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
9 hrs agoदिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
10 hrs agoछठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
10 hrs agoछुट्टियों का मजा बना सफर की सजा, दिवाली-छठ पर गुजरात के स्टेशनों में भीड़
10 hrs agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
10 hrs agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines