Noida News: थाना साइबर क्राइम नोएडा पुलिस ने 44 लाख रुपये से अधिक की ऑनलाइन ठगी के मामले में एक शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने झूठे कस्टमर केयर नंबर के जरिए एक व्यक्ति के मोबाइल फोन और बैंक खाते तक पहुंच बनाकर बड़ी रकम अन्य खातों में ट्रांसफर कर दी थी.
फर्जी कस्टमर केयर नंबर से बुना जाल
नोएडा के सेक्टर 141 निवासी पीड़ित ने इसी साल 28 अगस्त को फ्लिपकार्ट कस्टमर सर्विस से संपर्क करने के लिए गूगल पर नंबर सर्च किया. कॉल करने पर सामने वाले व्यक्ति ने एक संदिग्ध लिंक भेजा. लिंक पर क्लिक करने के बाद पीड़ित का मोबाइल फोन हैक हो गया. उसके खाते से 44 लाख से अधिक की ठगी कर ली गई.
ये भी पढ़ें: YEIDA सिटी में इंडस्ट्री के प्लाॅटों की होगी ई-नीलामी, जानें कितने लोगों ने खेली लाॅटरी
बरेली से पकड़ा गया आरोपी
अब इस मामले में नोएडा पुलिस ने बुधवार को आरोपी मोहम्मद आकिल को इज्जतनगर, बरेली उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है. प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने अपना बैंक खाता एक साथी को उपलब्ध कराया था, जिसके बदले उसे खाते में ट्रांसफर की गई ठगी की रकम का 10 प्रतिशत कमीशन मिलता था.
खाते में मिली मोटी रकम
चेक करने पर आरोपी से जुड़े बैंक खाते के खिलाफ विभिन्न राज्यों से कुल 9 शिकायतें दर्ज पाई गई है. आरोपी के बैंक खाते में ठगी से संबंधित 97,173 की रकम मिली है. यह रकम पुलिस ने फ्रीज करा दी है.
किराये पर दिए जाते थे बैंक खाते
पूछताछ में आरोपी ने यह भी कबूल किया कि वह नियमित रूप से अपने बैंक खाते किराये पर अन्य अपराधियों को देता था. इन खातों का इस्तेमाल धोखाधड़ी की रकम को रिसीव करने में किया जाता था. जल्द ही गिरोह के बाकी सदस्यों की गिरफ्तारी की संभावना है.
ये भी पढ़ें: Noida Child Death: ब्लाइंड स्पॉट पर बेहोश हुई थी छात्रा, मौत के रहस्य में सामने आई लापरवाही
संबंधित खबरें
'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
55 mins agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
1 hr agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
2 hrs agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
3 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
11 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
12 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
12 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
14 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
15 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines