Noida News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मजूदर ने कथित तौर पर अपने बकाया (पैसों) का भुगतान न होने पर अपने मालिक की मर्सिडीज (Mercedes) कार में आग लगा दी। मजदूर द्वारा की गई इस घटना का वीडियो (Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral) हो रहा है। वहीं पुलिस मामले की जानकारी होने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सेक्टर-39 के सदरपुर की है घटना
जानकारी के मुताबिक घटना नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सदरपुर की बताई जा रही है। एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति अपनी बाइक से आकर एक स्थान पर रुकता है। इसके बाद अपनी बाइक पर टंगी एक बोतल को निकालता है। आजू-बाजू देखते हुए वह सामने खड़ी एक मर्सिडीज कार के बोनट पर बोतल से कोई ज्वलनशील पदार्थ उड़ेल देता है और माचिस से आग लगा देता है।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
इसके बाद वह व्यक्ति बाइक पर बैठकर फरार हो गया है। व्यक्ति द्वारा की गई यह घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं महंगी कार में आग लगने की सूचना पर हड़कंप मच गया। पड़ताल करने पर सामने आया है कि मर्सिडीज के मालिक ने अपने घर में टाइल्स लगाने का काम कराया था, लेकिन कथित तौर पर मजदूर को भुगतान नहीं किया था। इससे मजदूर भड़क गया। उसने बदला लेने के लिए कार में आग लगा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गुजरात में कपड़ा गोदाम को लगा दी थी आग, 78 लाख का नुकसान
बता दें कि गुजरात के सूरत में करीब 10 दिन पहले भी इसी तरह का एक मामला सामने आया था। यहां के सानिया हेमाड़ गांव में एक कपड़ा गोदाम में आग लगी थी। आग लगने से करीब 78 लाख रुपये का नुकसान हुआ था। लगभग एक हफ्ते बाद इस अग्निकांड का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। इसमें दिख रहे व्यक्ति को देख गोदाम मालिक के होश उड़ गए। पड़ताल में पता चला कि आरोपी गोदाम का कर्मचारी था। मालिक ने तीन दिन पहले उसे नौकरी से निकाल दिया था, जिसके बाद आरोपी ने गोदाम को आग लगा दी थी।
संबंधित खबरें
करतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
1 hr agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
2 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
2 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
3 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
3 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
5 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
5 hrs agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
6 hrs agoट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
6 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines