महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निजी विमान हादसे में निधन की खबर ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया. बुधवार को बारामती में घटी इस घटना ने परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया, खासकर पत्नी सुनेत्रा पवार और भतीजी सुप्रिया सुले को. दिल्ली में संसद के बजट सत्र में व्यस्त दोनों महिलाओं ने खबर सुनते ही निजी विमान से बारामती पहुंचकर अपनों को अलविदा कहा. इस विपदा की घड़ी में एक चेहरा जो हर फुटेज में नजर आया, उसे लेकर अब सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है.
कौन हैं विठ्ठल सेठ मणियार?
लोग इस वजह से भी हैरान हैं क्योंकि सुनेत्रा पवार और सुप्रिया सुले को सांत्वना देने वाले कोई और नहीं बल्कि मशहूर बिजनेसमैन विठ्ठल सेठ मणियार हैं. विठ्ठल सेठ मणियार शरद पवार के सबसे करीबी और पुराने दोस्त हैं, जिनकी दोस्ती दशकों पुरानी है. पुणे के ब्रिहनमहाराष्ट्र कॉलेज ऑफ कॉमर्स (बीएमसीसी) में छात्र जीवन से शुरू हुई यह यारी आज भी अटूट है. कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में मणियार ने बताया कि कॉलेज चुनाव में उन्होंने शरद पवार के खिलाफ छात्र प्रतिनिधि का मुकाबला लड़ा और हार गए. अगले दिन पवार ने उनसे कहा, ‘लोगों के लिए काम करने के लिए पद की जरूरत नहीं.’ बस इसी बात ने आजीवन साथ निभाने की नींव रखी.
यह भी पढ़ें: Maharashtra: NCP कोटे से कौन लेगा अजित पवार की जगह? सुनेत्रा पवार का नाम क्यों चर्चा में, BJP ने दिए संकेत
पवार परिवार के विश्वासपात्र
मणियार को पवार परिवार का ‘गैर-राजनीतिक विश्वासपात्र’ कहा जाता है. वे विद्या प्रतिष्ठान, पवार पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट समेत तमाम संस्थाओं के ट्रस्टी हैं. छह दशक से महाराष्ट्र की सत्ता में एक्टिव रहने के बावजूद उन्होंने कभी चुनाव नहीं लड़ा या सरकारी पद नहीं मांगा. परिवार उन्हें ‘दोस्त, दार्शनिक और मार्गदर्शक’ मानता है. अजित पवार से भी उनका गहरा रिश्ता रहा है जो इस संकट की घड़ी में साफ दिख रहा है. राजनीतिक घमासान के बीच मणियार की ऐसी वफादारी एक सच्चे दोस्त की मिसाल है. पवार परिवार के इस दुख की घड़ी में विठ्ठल मणियार की भूमिका ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सच्ची दोस्ती वक्त की कसौटी पर खरी उतरती है.
यह भी पढ़ें: WATCH: अजित पवार के विमान का नया CCTV फुटेज आया सामने, हादसे से ठीक पहले हुआ था कुछ ऐसा
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
8 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
10 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
10 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines