केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) के डायरेक्टर जनरल सदानंद दाते को तत्काल प्रभाव से महाराष्ट्र कैडर में ट्रांसफर कर दिया है। इस बात की पूरी संभावना जताई जा रही है कि IPS दाते को महाराष्ट्र के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) का पद सौंपा जाएगा।
सदानंद दाते 1990 बैच के IPS ऑफिसर हैं। दाते के करियर में मुंबई हमले में दिखाई बहादुरी भी शामिल है। दाते 26/11 हमले में ‘कामा’ हॉस्पिटल में कसाब से सीधे लड़ने वाले दाते ड्यूटी के प्रति ईमानदार ऑफिसर के तौर पर जाने जाते हैं।
यह भी पढ़ें: 26/11 मुंबई हमले से जुड़ी वो 10 बातें, जो आपको जरूर जाननी चाहिए
आईपीएएस दाते एनआईए के अलावा नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF), स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) और पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ब्यूरो (BPRD) के अहम पदों पर रह चुके हैं। इससे पहले दाते महाराष्ट्र एंटी टेररिजम स्क्वॉड के चीफ की भूमिका निभा चुके हैं।
सदानंद दाते को एक बेदाग छवि वाले और सख्त मिजाज अधिकारी के रूप में जाना जाता है। महाराष्ट्र में निकाय चुनाव से पहले उन्हें महाराष्ट्र भेजना बेहद अहम माना जा रहा है। मुंबई हमले में 26/11 के आतंकी हमलों के दौरान दाते ने बहादुरी और सूझबूझ के दम पर कामा और अल्बलेस महिला एवं बाल अस्पताल में बंधकों को बचाया था। 26/11 के मुंबई हमलों में मुंबई पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाने के लिए सदानंद दाते को वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है।
यह भी पढ़ें: अमेरिका से भारत लाया गया गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई, एयरपोर्ट से सीधे कोर्ट में पेशी के लिए रवाना हुई NIA
बता दें कि महाराष्ट्र के मौजूदा पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रश्मि शुक्ला का कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। माना जा रहा है कि यदि दाते को महाराष्ट्र का नया डीजीपी बनाया जाता है तो राज्य की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा। हालांकि पुलिस महकमें में दाते की नियुक्ति से पुलिस बल का मनोबल बढ़ने की बात कही जा रही है।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
17 hrs agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
19 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
2 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
2 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
2 days agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
4 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
4 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
4 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines