ED Summons On Khichdi Scam Case : महाराष्ट्र के खिचड़ी घोटाले मामले में शिवसेना (UBT) के नेताओं पर शिकंजा कसता जा रहा है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को शिवसेना के सांसद संजय राउत के छोटे भाई संदीप राउत को तलब किया है। जांच एजेंसी ने नोटिस जारी कर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है।
खिचड़ी स्कैम केस से जुड़े मनी लॉन्डिंग मामले में ईडी ने संजय राउत के छोटे भाई संदीप राउत को समन भेजा है। बताया जा रहा है कि मुंबई में स्थित ईडी दफ्तर में उन्हें अगले सप्ताह पेश होना है। इस दौरान जांच एजेंसी इस मामले में संदीप राउत से सवाल जवाब करेगी। इस मामले में जांच एजेंसी उद्धव गुट के सूरज चव्हाण को गिरफ्तार कर चुकी है।
यह भी पढ़ें : ED की छापेमारी पर Sanjay Raut बोले- BJP को चुनाव हारने का डर
जानें क्या है पूरा मामला
कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान बृह्नमुंबई नगर निगम (BMC) ने मुंबई में फंसे कामगारों और प्रवासियों के लिए खिचड़ी बांटने का प्रबंध किया था। बीएमसी ने ऐसी कंपनी को खिचड़ी बांटने का ठेका दिया, जो सभी मानदंडों पर खरी नहीं उतरी। आरोप है कि प्रवासियों को कम खिचड़ी दी जाती थी। 250 ग्राम पैकेट में आधा ही हिस्सा रहता था।
गलत तरीके से लिए गए पैसे
ईडी की जांच में पता चला है कि फोर्स वन मल्टी सर्विसेज ने प्रवासियों को खिचड़ी बांटने के लिए गलत तरीके से 3.64 करोड़ रुपये लिए थे। इसके बाद सूरज चव्हाण और उनकी कंपनी के खाते में 1.35 करोड़ रुपये भेजे गए। इसके बाद शिवसेना नेता ने इन पैसों का इस्तेमाल जमीन, फ्लैट्स समेत अन्य चीजों में किया।
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
1 day ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
1 day agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
3 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
3 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
3 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
3 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
4 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
5 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
7 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines