वक्फ संशोधन विधेयक 2024 लोकसभा में पास हो गया है। इस पर सदन में गृहमंत्री अमित शाह ने विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अपने भाषण में कोल्हापुर जिले के वडणगे गांव के महादेव मंदिर और बीड जिले के कंकलेश्वर मंदिर का उल्लेख किया। इसमें गृहमंत्री अमित शाह ने जो मुद्दे उठाए, उनके अनुसार वडणगे गांव के महादेव मंदिर की जगह पर वक्फ बोर्ड ने दावा किया था। इस जमीन के मालिकाना हक को लेकर न्यायालय में विवाद चल रहा है। वडणगे गांव के महादेव मंदिर के पास स्थित गट नंबर 89 की जमीन के मालिकाना हक को लेकर वडणगे ग्राम पंचायत और मुस्लिम समाज के बीच कई वर्षों से कानूनी विवाद चल रहा है।
कुल 17 गुंठा जमीन पर मुस्लिम समाज की मस्जिद और कुछ दुकानें हैं। गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संसद में दी गई जानकारी को वडणगे के हिंदू ग्रामवासियों ने सही बताया है, जबकि मुस्लिम समुदाय का कहना है कि गृह मंत्री अमित शाह ने पूरी तरह गलत जानकारी दी है। वक्फ बोर्ड ने शिव मंदिर पर कोई दावा नहीं किया है, बल्कि दूसरी सिटी सर्वे में मौजूद जमीन पर मुस्लिम समुदाय का कब्जा पिछले कई वर्षों से है। सदन में दी गई इस जानकारी को हिंदू समुदाय ने सही बताते हुए गृहमंत्री अमित शाह का आभार जताया है।
यह भी पढ़ें:‘राज्यसभा में रोकेंगे और कोर्ट जाएंगे’; लोकसभा में वक्फ बिल पास होने पर क्या बोले नेता?
लोकसभा में पास हो चुका वक्फ बिल
बता दें कि वक्फ संशोधन बिल 2024 बुधवार को लोकसभा में बहुमत से पास हो गया है। बिल के पक्ष में 288 सांसदों ने वोटिंग की थी। आज इस बिल को राज्यसभा में पेश किया गया है और चर्चा जारी है। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने ही बिल को लोकसभा में रखा था और उन्होंने ही इसे राज्यसभा में पेश किया। लोकसभा में बिल पर करीब 12 घंटे चर्चा हुई, जिसमें से 58 मिनट की स्पीच किरेन रिजिजू ने दी। इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह ने भी वक्फ बिल पर खुलकर सरकार का पक्ष रखा।
देररात करीब 2 बजे वोटिंग हुई, जिसमें सभी 520 सांसदों ने हिस्सा लिया। 288 सांसदों ने बिल के पक्ष में और 232 सांसदों ने विपक्ष में वोट डाले। मंत्री किरेन रिजिजू ने इसे उम्मीद (यूनीफाइड वक्फ मैनेजमेंट इम्पावरमेंट, एफिशिएंसी एंड डेवलपमेंट) नाम दिया है। बीत दिन बिल पर लोकसभा में चर्चा के दौरान AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने आक्रामक तेवर दिखाए। उन्होंने बिल की कॉपी तक फाड़ दी थी। बिल को मुसलमानों को जलील करने की कोशिश बताया था, जबकि गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि वक्फ बोर्ड में कोई गैर-इस्लामिक मेंबर नहीं होगा, ऐसा कोई प्रावधान नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें:‘जबरन पारित हुआ वक्फ संशोधन विधेयक’, कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी मीटिंग में बोलीं सोनिया गांधी
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
1 day ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
1 day agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
3 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
3 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
3 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
3 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
4 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
6 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
7 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines