हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'ना ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे', देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात पर क्या बोले उद्धव ठाकरे?

Maharashtra Politics : लोकसभा चुनाव के बाद अब सबकी निगाहें महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर टिकी हैं। इस बीच उद्धव ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी। इसे लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

विज्ञापन
Uddhav Thackeray-Devendra Fadnavis Meeting

Uddhav Thackeray-Devendra Fadnavis Meeting : लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र की सियासी गलियारों में उद्धव ठाकरे को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं। कयास लगाए जा रहे थे कि वे एनडीए में वापसी कर सकते हैं। इस बीच शिवसेना (UBT) के चीफ उद्धव ठाकरे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात ने राजनीतिक उठापटक की अटकलें तेज कर दीं। इसे लेकर उद्धव ठाकरे ने सफाई दी।

उद्धव ठाकरे-देवेंद्र फडणवीस की हुई मुलाकात

महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया। विधान परिषद में जाने के लिए उद्धव ठाकरे लिफ्ट के पास पहुंचे, जहां पहले से डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस मौजूद थे। वे भी लिफ्ट आने का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई और उन्होंने एक-दूसरे बातचीत की। इसके बाद उद्धव-फडणवीस एक ही लिफ्ट से साथ गए। मीडिया में दोनों नेताओं की तस्वीर सामने आने के बाद राजनीति गरम हो गई।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र में बड़े उलटफेर के संकेत! क्या अजित गुट के विधायकों को पार्टी में शामिल करेंगे शरद पवार?

उद्धव ठाकरे ने क्या दी सफाई?

विज्ञापन

इसे लेकर उद्धव ठाकरे ने कहा कि लिफ्ट में देवेंद्र फडणवीस से आज अचानक भेंट हो गई। ऐसा कभी नहीं होने वाला है कि ना ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी नेता और संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल से भी आज मुलाकात हुई। इसे लेकर उद्धव ने कहा कि चंद्रकांत दादा ने उन्हें चॉकलेट दिया, लेकिन उनकी डिमांड है कि जनता को योजनाओं का चॉकलेट न दें।

यह भी पढ़ें : Maharashtra में फिर हुआ ‘सियासी बवाल’, Shinde और BJP की दोस्ती टूटी!

विज्ञापन

उद्धव के घर वापसी की चल रही थी चर्चा

आपको बता दें कि अविभाजित शिवसेना और भाजपा काफी सालों तक गठबंधन में रह चुकी है, लेकिन उद्धव ठाकरे अभी महा विकास अघाड़ी के साथ हैं। लोकसभा चुनाव में एमवीए का प्रदर्शन शानदार रहा, जबकि महायुति को बड़ा झटका लगा। लोकसभा चुनाव के बाद चर्चा थी कि विधानसभा चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे की शिवसेना घर वापसी कर सकती है। यानी एनडीए के साथ आ सकती है, लेकिन उद्धव ठाकरे ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola