Uddhav Thackeray Godhra part 2 Statement: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के ‘गोधरा पार्ट 2’ वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पता नहीं बालासाहेब ने क्या सोचा होगा? सत्ता के लालच में उद्धव आज क्या कर रहे हैं?
दरअसल, भाजपा पर सीधा प्रहार करते हुए उद्धव ने कहा था कि ऐसी संभावना है कि राम मंदिर उद्घाटन के बाद गोधरा जैसी स्थिति हो सकती है। उद्धव ने कहा कि केंद्र सरकार राम मंदिर उद्घाटन के लिए बड़ी संख्या में लोगों को आमंत्रित कर सकती है और उनकी वापसी यात्रा पर गोधरा जैसी घटना हो सकती है। बता दें कि 2002 में गुजरात में साबरमती एक्सप्रेस के एक कोच में आग लगने के बाद 59 कारसेवकों की मौत हुई थी। घटना को गोधरा कांड के नाम से जाना जाता है।
अनुराग बोले- सत्ता के लालच में कुछ लोग पार्टी की विचारधारा भूले
अनुराग ठाकुर ने कहा कि सत्ता के लालच में कुछ लोग अपनी पार्टी की विचारधारा को भूल गए हैं। उन्होंने कहा कि शिवसेना के दिवंगत संस्थापक और उद्धव ठाकरे के पिता बालासाहेब ने आज क्या सोचा होगा और सत्ता के लालच में उद्धव जी आज क्या कर रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने उदयनिधि के बयान पर उद्धव ठाकरे की चुप्पी को लेकर भी उन पर निशाना साधा।
महाराष्ट्र भाजपा का दावा- बालासाहेब का सपना था राम मंदिर
महाराष्ट्र भाजपा और राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बार-बार दावा किया है कि राम मंदिर बालासाहेब का सपना था। लेकिन 2019 में एनडीए से अलग होने के बाद से उद्धव भाजपा के खिलाफ आक्रमक हैं। हिंदुत्व के सवाल पर उद्धव कह चुके हैं कि उनके पिता का हिंदुत्व बीजेपी के हिंदुत्व से अलग था। उन्होंने ये भी कहा कि भाजपा बालासाहेब की विरासत पर दावा करने की कोशिश कर रही है।
रविशंकर प्रसाद ने भी उद्धव पर साधा निशाना
भाजपा के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर आंदोलन के लिए बालासाहब ठाकरे काफी एक्टिव रहे थे। उन्होंने कहा कि एक तरफ बालासाहेब इतने एक्टिव थे और अब उनके बेटे क्या कर रहे हैं? मैं भगवान राम से प्रार्थना कर रहा हूं कि वे उद्धव को सद्बुद्धि दें।
जानें किस दिन हो सकती है रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
बता दें कि राम मंदिर का उद्घाटन जनवरी 2024 में होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की स्थापना के लिए 25 जनवरी तक का मुहूर्त निकाला गया है और इसे बेहद शुभ बताया गया है। पंडितों के मुताबिक, 22 जनवरी काफी शुभ है। इस दिन पुष्प नक्षत्र के साथ अभिजीत मुहूर्त बन रहा है। ऐसे में 22 जनवरी का दिन रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए बेहद शुभ दिन रहेगा।
संबंधित खबरें
एक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
9 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 day agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
3 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
3 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
3 days agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
4 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
5 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines