The Kerala Story: द केरला स्टोरी फिल्म को पश्चिम बंगाल में बैन कर दिया गया है वहीं, तमिलनाडु में स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी गई है। इस फैसले पर फिल्म के निर्माता विपुल शाह ने नाराजगी जताई है। उन्होंने मुंबई में सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। कानून के प्रावधानों के तहत जो भी संभव होगा, हम उससे लड़ेंगे।
दरअसल, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने द केरला स्टोरी फिल्म को विवादित बताते हुए इसे प्रदर्शन पर रोक लगा दी है। सीएम का तर्क है कि नफरत और हिंसा की किसी भी घटना से बचने और राज्य में शांति बनाए रखने के लिए फिल्म पर प्रतिबंध लगाया गया है।
अभी लाभ या हानि पर बात नहीं
बैन से फिल्म को होने वाले नुकसान के बारे में पूछे जाने पर शाह ने कहा कि हम अभी लाभ या हानि की बात नहीं करेंगे। हम केवल यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि अधिक से अधिक लोग फिल्म देखें। यदि कोई राज्य सरकार या कोई निजी व्यक्ति फिल्म को रोकने की कोशिश करता है तो फिर हम हर संभव कानूनी रास्ता अपनाएंगे। निर्माता शाह ने द केरल स्टोरी को गंभीर सामाजिक विषय पर एक फिल्म कहा और तमिलनाडु सरकार से फिल्म की निर्बाध और निष्पक्ष रिलीज सुनिश्चित करने का अनुरोध किया।
उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा, तमिलनाडू में एक व्यक्ति ने धमकी देकर इस फिल्म को रिलीज़ होने से रोक दिया। मैं वहां की डीएमके और कांग्रेस की सरकार को निवेदन करूंगा कि वे जल्द से जल्द इस पर एक्शन लें और इस फिल्म को रिलीज करें।
केरल हाईकोर्ट ने रिलीज पर रोक लगाने से किया इंकार
द केरला स्टोरी रिलीज के साथ ही विवादों में हैं। इस फिल्म को लेकर वर्ग दो धड़ों में बंट गया है। इसमें केरल की महिलाओं के एक समूह की दुर्दशा को दर्शाया गया है, जिन्हें धर्म परिवर्तन और आईएसआईएस में शामिल होने के लिए मजबूर किया जाता है। पीएम मोदी इस फिल्म की प्रशंसा कर चुके हैं। वहीं, केरल की सत्तारूढ़ सीपीआई (एम), टीएमसी और कांग्रेस विरोध में हैं। आरोप है कि फिल्म झूठा दावा करती है कि 32 हजार महिलाओं का धर्मांतरण हुआ और कट्टरपंथी बनाया गया।
केरल उच्च न्यायालय ने रिलीज पर रोक लगाने से इंकार कर दिया था और कहा था कि ट्रेलर में किसी विशेष समुदाय के लिए कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने फिल्म की जांच की है और इसे सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए उपयुक्त पाया है।
संबंधित खबरें
HC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
5 hrs ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
5 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
9 hrs agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
1 day agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
1 day agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
1 day agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
2 days ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines