Swiggy Delivery Boy Robs Doctor Gold Chain: स्विगी के डिलीवरी बॉय ने मरीज बनकर एक महिला डॉक्टर से 1 लाख रुपये की सोने की चेन लूट ली। लूट की वारदात से पहले आरोपी ने लेडी डॉक्टर की टेबल पर एक डायरी छोड़ी, जिसमें उसने लूट के लिए ‘सॉरी’ लिखा था। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मुंबई के पेडर रोड इलाके का है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला 23 साल का अर्जुन सोनकर वर्ली इलाके में रहता है। अर्जुन इसी साल मई से स्विगी डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अर्जुन गुरुवार को मरीज बनकर पेडर रोड इलाके में एक क्लीनिक पर पहुंचा।
इलाज के लिए पर्ची कटाई, बाहर गया और फिर लौटा
क्लीनिक पर 70 साल की लेडी डॉक्टर मंदाकिनी पिरांकर, अपनी एक सहायक के साथ मौजूद थीं। अर्जुन ने क्लीनिक पहुंचकर खुद को मरीज बताया। इसके बाद उसने इलाज के लिए 200 रुपये की पर्ची भी कटाई। महिला डॉक्टर ने जांच पड़ताल के बाद आरोपी अर्जुन को अस्पताल में भर्ती होने को कहा। इसके बाद अर्जुन वहां से बाहर निकला।
महिला डॉक्टर का आरोप है कि बाहर जाने के थोड़ी देर बाद अर्जुन वापस आया और उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। फिर अपने बैग से चाकू निकालकर उनके गले से सोने की चेन लूट ली। इस दौरान आरोपी ने शोर न मचाने की धमकी भी दी।
सॉरी नोट में आरोपी ने लिखी ये बातें
सीनियर पुलिस अधिकारी श्रीनिवास दराडे के मुताबिक, आरोपी ने लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले डॉक्टर के टेबल पर अपना बैग और डायरी में हाथ से लिखा नोट छोड़ा था। नोट में लिखा था- मैं ऐसा नहीं करना चाहता और मुझे ऐसा करने पर खेद है।
पुलिस ने कहा कि नोट्स में आरोपी ने जान बूझकर भावनात्मक बातें लिखी थी। उसने ऐसा इसलिए किया कि भावनात्मक अपील के बाद पीड़ित उसके खिलाफ पुलिस से शिकायत नहीं करेगा। वह फर्जी मरीज बनकर क्लीनिक आया था। उसका इरादा डॉक्टर को लूटने का था। लूटे गये सामान की बरामदगी अभी नहीं हो पायी है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले किसी भी तरह का मामला दर्ज नहीं है। वह वर्ली इलाके में अपनी पत्नी के साथ रहता है। पुलिस ने आरोपी के बैग से करीब 16,000 रुपये नकद, एक चाकू, एक स्विगी टी-शर्ट बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी पर आईपीसी की धारा 392 के तहत डकैती का मामला दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
महाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
2 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
10 hrs agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
15 hrs ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
20 hrs ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
1 day agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
1 day agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
2 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
2 days agoमौत से पहले केतन अग्रवाल ने बनवाया था सिया गोयल के नाम का टैटू, मंगेतर को देना चाहता था सरप्राइज
2 days agoMPSC Exam Postponed 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines