Bachelors Unique Procession: महाराष्ट्र के सोलापुर में 50 अविवाहितों ने सेहरा बांधकर अनोखा जुलूस निकाला। जुलूस का नाम भी ‘दुल्हन दूल्हा मोर्चा’ रखा गया था। मार्च के दौरान अविवाहित अपने साथ बैंड-बाजा वालों को भी लेकर चल रहे थे। आखिर में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और उन्हें अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
https://twitter.com/ANI/status/1606094237216362496
दरअसल, बैंड-बाजा के साथ घोड़ों पर सवार अविवाहित लड़कों ने लिंगानुपात में सुधार के लिए प्री-कंसेप्शन एंड प्री-नेटल डायग्नोस्टिक टेक्नीक्स (PCPNDT) एक्ट को लागू करने की मांग की। बुधवार को ‘ज्योति क्रांति परिषद’ नाम के एक स्थानीय सामाजिक समूह ने जुलूस का आयोजन किया था। इस दौरान अविवाहितों ने नगाड़ों की थाप के साथ घोड़ों पर सवार होकर सोलापुर कलेक्टर कार्यालय तक 2 किलोमीटर का जुलूस निकाला।
इसलिए जुलूस का नाम रखा था ‘दुल्हन दूल्हा मोर्चा’
ज्योति क्रांति परिषद के अध्यक्ष रमेश बारस्कर ने कहा कि महाराष्ट्र में लिंग अनुपात असंतुलन को उजागर करने के लिए जुलूस का नाम ‘दुल्हन दूल्हा मोर्चा’ रखा गया था। बारस्कर ने कहा कि योग्य अविवाहितों को दुल्हन नहीं मिलने की वर्तमान स्थिति विषम पुरुष-महिला अनुपात के कारण है। उन्होंने सरकार से स्थिति में सुधार के लिए कदम उठाने का भी आग्रह किया।
बारस्कर ने कहा कि स्थिति इतनी खराब है कि कई माता-पिता और कुंवारे लोग उपयुक्त दुल्हन नहीं मिलने के कारण अवसाद में जा रहे हैं। इसलिए, इस मुद्दे को उठाने के लिए हमने यह जुलूस निकाला। हम चाहते हैं कि सरकार लिंगानुपात को संतुलित करने की दिशा में कुछ कदम उठाए।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
14 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
19 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
1 day ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
1 day agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
1 day agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
1 day agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
1 day agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
2 days ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
2 days agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines