Shiv Sena Symbol Issue: शिवसेना के चुनाव निशान और नाम को लेकर मचे घमासान पर बुधवार को इलेक्शन कमीशन ने सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया है। इलेक्शन कमीशन ने एकनाथ शिंदे गुट को चुनाव चिन्ह आवंटित करने के अपने फैसले को जायज ठहराया है।
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में उद्धव ठाकरे गुट ने इलेक्शन कमीशन के फैसले को चुनौती दी थी। इलेक्शन कमीशन ने कहा कि फैसला सुनाने से पहले उद्धव खेमे के सभी मुद्दों को सुना और समझा गया था। यह एक सुविचारित आदेश था। उसने अपने अधिकारों के दायरे में रहकर आदेश पारित किया था।
शिंदे गुट का जवाब- EC की शक्तियां हड़पना चाहते थे उद्धव गुट
इससे पहले महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ एकनाथ शिंदे ने सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया था। उन्होंने कहा था कि 2022 के राजनीतिक संकट के दौरान जब राज्यपाल ने सदन में शक्ति परीक्षण का आदेश दिया था, उस वक्त उद्धव ठाकरे गुट चाहता था कि राज्य विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचन आयोग की शक्तियां हड़प लें।
फरवरी में चुनाव आयोग ने दिया था अपना फैसला
बता दें कि फरवरी महीने में चुनाव आयोग ने एकनाथ शिंदे गुट को असली शिवसेना करार दिया था। उन्हें चुनाव चिन्ह भी इस्तेमाल करने की अनुमति दी थी। इसके खिलाफ उद्धव ठाकरे सुप्रीम कोर्ट चले गए थे। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्शन कमीशन के आदेश पर रोक लगाने से इंकार कर दिया था।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में शिवसेना विवाद: शरद पवार बोले- मोदी को भ्रम है कि सत्ता उनके हाथ में ही रहेगी
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
9 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
10 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
11 hrs agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
1 day agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
3 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines