Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में भाजपा और महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा गया है। लेटेस्ट संपादकीय में शिंदे-फडणवीस सरकार पर भ्रष्टाचार और लूट में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। कहा गया है कि उन्हें अब भगोड़े व्यवसायी मेहुल चोकसी, नीरव मोदी और विजय माल्या को पद देना चाहिए।
शिवसेना (यूबीटी) की ओर से प्रकाशित मराठी समाचार पत्र के संपादकीय में महाराष्ट्र की राजनीति में हालिया बड़े बदलाव का जिक्र किया गया है। बता दें कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता अजीत पवार उप मुख्यमंत्री के रूप में राज्य सरकार में शामिल हुए थे, जबकि आठ अन्य राकांपा नेताओं को भी मंत्री के रूप में शामिल किया गया है।
संपादकीय में लिखा- तो चोकसी, माल्या जैसे भगोड़ों को भी नियुक्त करना चाहिए
अजित पवार समेत एनसीपी के 9 में से 4 नेता मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपों का सामना कर रहे हैं, जिनकी जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रहा है। सामना के संपादकीय में व्यंग्यात्मक कटाक्ष करते हुए लिखा गया कि यदि महाराष्ट्र सरकार भ्रष्टाचार के आरोपों वाले नेताओं को नियुक्त कर रही है, तो उन्हें मेहुल चोकसी, नीरव मोदी और विजय माल्या जैसे भगोड़े कारोबारियों को भी नियुक्त करना चाहिए।
संपादकीय में लिखा गया कि अब केवल मेहुल चोकसी, नीरव मोदी, विजय माल्या को पार्टी में शामिल करना और पद देना बाकी है। इन तीनों में से एक को पार्टी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, दूसरे को नीति आयोग और तीसरे को पार्टी का गवर्नर नियुक्त किया जाना चाहिए, क्योंकि भ्रष्टाचार, लूट, नैतिकता अब उनके लिए कोई मुद्दा नहीं है।
संपादकीय में यह भी दावा किया गया कि अजित पवार और देवेंद्र फड़णवीस की ओर से उपमुख्यमंत्री पद शेयर करने के बारे में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ चर्चा नहीं की गई, साथ ही यह भी कहा गया कि मुख्यमंत्री की स्थिति दयनीय है।
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
1 day agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
1 day agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
1 day agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
2 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines