Maharashtra Politics: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार पिछले कुछ दिनों से केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य में सत्तासीन भाजपा-शिवसेना गठबंधन सरकार पर भी हमलावर हैं। महाराष्ट्र की राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले शरद पवार ने इसी कड़ी में रविवार को पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान दोनों सरकारों को निशाने पर लिया है।
इस बीच उन्होंने अपने भतीजे अजित पवार और नरेन्द्र मोदी सरकार दोनों पर हमला बोला। यहां तक कहा दिया कि मोदी सरकार ने प्याज पर निर्या शुल्क 40 प्रतिशत बढ़ाकर गलत काम किया है। इससे किसान प्रभावित होंगे।
राज्य की समस्याओं से सरकार बेखबर
रविवार को पुणे में शरद पवार ने कहा कि राज्य में कई तरह की समस्याएं हैं, लेकिन भाजपा-शिवसेना सरकार इन पर ध्यान नहीं दे रही है। पिछले 6 महीने के दौरान बहुत से प्रोजेक्ट राज्य से बाहर गए, जिस वजह से रोजगार भी चला गया है। सरकार का ध्यान इस ओर नहीं हैं।
केंद्र सरकार के कई निर्णय गलत
राज्य के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार ने कहा कि किसानों की समस्याओं के मुद्दे पर केंद्र में सत्तासीन नरेन्द्र मोदी सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के कई निर्णय किसान विरोधी हैं।
प्याज पर निर्यात शुल्क बढ़ाना गलत
इसका जिक्र करते हुए कहा कि प्याज पर निर्यात शुल्क बढ़ाने का निर्णय गलत है, जिससे किसानों की समस्या बढ़ेगी। बता दें कि केंद्र सरकार ने प्याज पर निर्यात शुल्क 40 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। यह निर्णय आगामी दिसंबर तक लागू रहेगा। राज्य के पूर्व सीएम ने केंद्र के निर्णय पर सवाल उठाया।
भाजपा कर रही सत्ता का दुरुपयोग
राकांप मुखिया ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के कारण ही कई लोग भारतीय जनता पार्टी के साथ गए हैं। जो लोग भाजपा के साथ गए हैं उनका कहना है कि राज्य के विकास के लिए गए हैं, लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है।
ईडी के दुरुपयोग पर केंद्र को घेरा
उन्होंने हवाला देते हुए कहा कि सामना के संपादक संजय राउत जेल जाकर आए, लेकिन भाजपा के साथ नहीं गए। वहीं, अनिल देशमुख 14 महीने जेल रहकर आए, लेकिन वो अपने भूमिका पर कायम रहे। यहां पर बता दें कि एनसीपी के पूर्व राज्यसभा सांसद ईश्वरलाल जैन के 13 ठिकानों पर ईडी ने तलाशी ली ली है। उन्हें शरद पवार के करीबी लोगों में माना जाता है।
उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय मे सोशल मीडिया का इस्तेमाल सही तरीके से होना चाहिए। देश और दुनिया में क्या हो रहा है? इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए तक पहुंचाने का काम करें। सत्ता का दुरुपयोग करने वालों को जवाब देना है, तो सोशल मीडिया जैसे साधन को मजबूत करना जरूरी है। यहां पर बता दें कि पिछले सप्ताह भी राकांपा प्रमुख शरद पवार ने भाजपा पर विभिन्न राज्यों के निर्वाचित सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया है।
संबंधित खबरें
'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
1 day ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
1 day agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
2 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
3 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
3 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
3 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
3 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
4 days agoचार्जशीट : हत्या से पहले केतन अग्रवाल के हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश
5 days agoमौत के 4 साल बाद फ्रीजर में रखी लाश, परिवार को जिंदा होने की उम्मीद
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines