Maharashtra Assembly Election 2024 : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत अपने चरम पर है। राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं और जनता के बीच जाकर अपने उम्मीदवारों के लिए वोट मांग रहे हैं। इस बीच बारिश में भीगते हुए शरद पवार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो ने पिछले चुनाव की यादें ताजा कर दीं।
एनसीपी (SCP) के अध्यक्ष शरद पवार शुक्रवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में स्थित इचलकरंजी पहुंचे, जहां जनता संबोधन सुनने के लिए उनका इंतजार कर रही है। जब शरद पवार मंच पहुंचे तो तेज बारिश होने लगी, लेकिन वे पीछे नहीं हटे। शरद पवार पब्लिक के बीच डटे रहे और भाषण दिया। इसे लेकर शरद पवार के सोशल मीडिया पेज से एक वीडियो शेयर किया गया है।
यह भी पढे़ं : ECI सख्त, फिर खंगाले गए उद्धव ठाकरे-नाना पटोले के हेलीकॉप्टर और बैग, Video में देखें क्या-क्या मिला?
पिछले चुनाव की यादें हुई ताजा
आपको बता दें कि शरद पवार ने पहली बार बारिश में भीगते हुए भाषण नहीं दिया, बल्कि वे पहले भी ऐसा कर चुके हैं। पिछले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 में उन्होंने बारिश के बीच भाषण दिया था। उनका यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था और इसका फायदा चुनाव में मिला था।
यह भी पढे़ं : Maharashtra Election: उरण सीट पर शेकाप ने लड़ाई को बनाया दिलचस्प, MVA के भी दो उम्मीदवार आमने-सामने
पार्टी को मिला था फायदा
पिछले चुनाव में शरद पवार ने बारिश में भीगते हुए कहा था कि हमारी योजनाएं बारिश की वजह से बाधित हो गईं, लेकिन हम लोग पीछे नहीं हटेंगे और भविष्य में भी संघर्ष जारी रखेंगे। उनकी पार्टी को इस भाषण का फायदा मिला और 54 सीटों पर जीत मिली, जोकि 2014 चुनाव की तुलना में 13 सीटें ज्यादा थीं। पिछले साल भी नवी मुंबई में आयोजित पार्टी के एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे शरद पवार को हल्की बारिश के बीच भाषण देना पड़ा था।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
1 day agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
1 day ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
1 day agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
2 days agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
2 days agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
2 days agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
3 days ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
3 days agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines