Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र चुनाव में जीतने के लिए उम्मीदवारों ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टियां अपना मेनिफेस्टो जारी कर रही हैं और अलग-अलग वर्ग के लिए बड़े-बड़े ऐलान कर रही हैं। इसी क्रम में शरद पवार की एनसीपी के परली उम्मीदवार राजासाहेब देशमुख ने चुनाव जीतने पर अपनी विधानसभा के सभी कुंवारों की शादी कराने का वादा किया है। मराठवाड़ा के बीड जिले की इस सीट पर देशमुख का मुकाबला अजीत पवार की एनसीपी के धनंजय मुंडे से है।
देशमुख ने कहा कि जब शादियों की बात आती है तो लोग जानना चाहते हैं कि लड़का नौकरी करता है या बिजनेस, लेकिन लड़कों को नौकरी कैसे मिलेगी, जब सरकार किसी तरह का रोजगार ही नहीं दे रही है। अगर धनंजय मुंडे युवाओं के लिए इंडस्ट्री या कोई गतिविधि नहीं करना चाहते हैं तो कुंवारे करेंगे क्या? उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वे अपनी विधानसभा के सभी कुंवारों की शादी कराएंगे और उनकी आजीविका की व्यवस्था करेंगे। राजासाहेब देशमुख का ये बयान वायरल हो गया है।
उनके बयान पर पार्टी के प्रवक्ता अंकुश काकडे ने कहा कि मराठा में बेरोजगारी के चलते युवाओं की शादी नहीं हो रही है। पिछले एक दशक में बीजेपी के तमाम वादों के बावजूद रोजगार शून्य है और यह सामाजिक मुद्दा बन गया है। ऐसे में कोई नेता अगर युवाओं की शादी करवाने का वादा करता है तो इसमें गलत क्या है।
वहीं धनंजय मुंडे ने कहा कि परली के लोग जानते हैं कि मैंने कितना काम कराया है। सीमेंट फैक्ट्री से लेकर सोयाबीन रिसर्च सेंटर, कस्टर्ड एप्पल सेंटर और कृषि कॉलेज मेरे कार्यकाल में बना है। और ये बात सबको पता है।
बता दें कि मराठवाड़ा में परली में सबसे ज्यादा ध्रुवीकरण दिख रहा है। आरक्षण यहां एक जबरदस्त मुद्दा है। यहां मुकाबला मराठा बनाम ओबीसी के बीच है।
संबंधित खबरें
'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
13 hrs agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
14 hrs agoपोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का आरोप, महाराष्ट्र में डॉक्टर सस्पेंड
1 day agoजिस कंपनी के विमान में अजित पवार की मौत, उस वेंचर्स में मिली खामियां
1 day ago90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
4 days agoमहाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को राहत, ₹5000 की अग्रिम सहायता का ऐलान
4 days agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
5 days agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
6 days agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
6 days agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines