Maharashtra Politics: उद्धव गुट के राज्यसभा सांसद संजय राउत की मानें तो महाराष्ट्र की राजनीति में जल्द ही एक और ट्विस्ट आने वाला है। संजय राउत ने सोमवार को दावा किया कि एकनाथ शिंदे की जगह अजित पवार जल्द ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही एकनाथ शिंदे और शिवसेना से बगावत करने वाले 16 विधायक जल्द ही अयोग्य घोषित होंगे।
संजय राउत ने यह भी कहा कि लगभग एक साल पहले शिवसेना से बगावत करने वाले 16 विधायक अयोग्य होने जा रहे हैं। राउत ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा कि आज मैं कैमरे के सामने कह रहा हूं, महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बदलने जा रहा है। एकनाथ शिंदे को हटाया जा रहा है। एकनाथ शिंदे और 16 विधायक अयोग्य घोषित होने जा रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः पीएम मोदी के आवास ‘पंचवटी’ के ऊपर ड्रोन उड़ने की रिपोर्ट, दिल्ली पुलिस ने शुरू की जांच
राउत बोले- महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीबी और कांग्रेस मिलकर लड़ेगी चुनाव
राउत की ये टिप्पणी राकांपा नेता अजित पवार के महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा गठबंधन में शामिल होने और रविवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद आई है। राउत ने आगे कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस एकजुट होकर लड़ेंगे।
राउत ने कहा कि बीजेपी शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस को तोड़ रही है लेकिन इससे उन्हें कोई फायदा नहीं होगा। महाराष्ट्र में हम एकजुट होकर लड़ेंगे। यह चौंकाने वाली बात है कि पीएम मोदी ने कहा था कि एनसीपी के नेता भ्रष्टाचार में शामिल हैं और अब उन नेताओं ने राजभवन में शपथ ली है।
संजय राउत ने कहा कि हमें पहले से ही पता था कि ये प्रक्रिया चल रही है। इस बारे में मैंने पहले भी कहा था कि ऐसा हो सकता है। एकनाथ शिंदे पर जो अयोग्यता की तलवार लटक रही थी वो जल्द ही गिरने वाली है। उनके साथ गए 16 विधायक अयोग्य हो जाएंगे। बस कुछ ही दिनों में महाराष्ट्र को एक और मुख्यमंत्री मिल जाएगा।
ये भी पढ़ेंः तेलंगाना में आज चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे राहुल गांधी, खम्मम में जनसभा को करेंगे संबोधित
एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना में हुई थी बगावत
बता दें कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना विधायकों के एक समूह ने उद्धव ठाकरे के खिलाफ विद्रोह कर दिया था। उनका कहना था कि कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन करने का शिवसेना का निर्णय पार्टी की हिंदुत्व विचारधारा के खिलाफ है।
महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार में तत्कालीन कैबिनेट मंत्री शिंदे ने विद्रोह का नेतृत्व किया जिसने शिवसेना को विभाजित कर दिया। एमवीए के पतन के बाद बीजेपी-बालासाहिबांची शिवसेना का गठन हुआ।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
18 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
19 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
20 hrs agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
1 day agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
3 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines