महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी करने वाले यूबीटी सांसद संजय राउत ने काॅमेडियन कुणाल कामरा को लेकर सरकार से सुरक्षा की मांग की है। संजय राउत ने कहा कि जब हमारा कंगना से झगड़ा हुआ था, तो पीएम ने कंगना को सुरक्षा दी थी। ऐसे में अब उन्हें कामरा को भी सुरक्षा देनी चाहिए। राउत ने कहा कि उन्होंने कामरा से बात की है। उन्होंने कामरा को से पुलिस के सामने आने और अपनी बात रखने की सलाह दी है।
शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने कहा कि मेरी कुणाल से बात हुई है। मैंने कहा आप कानून के सामने अपनी बात रखें। मुंबई पुलिस बहुत अच्छी है। कंगना रनौत से झगड़ा हुआ था, तो उन्हें स्पेशल फोर्स दी गई थी, उनको लगा कि हम कंगना पर हमला कर देंगें वैसी ही सुरक्षा कुणाल को भी मिलनी चाहिए।
कुणाल आतंकी नहीं है
राउत ने कहा कि कुणाल आतंकी नहीं है, वो लेखक और कलाकार है। इसी तरह इमरान प्रतापगढ़ी शायर है। ये दोनों कलाकार हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उनकी फ्रीडम को बनाए रखना होगा। पीएम मोदी के अमेरिका दौरे को लेकर राउत ने कहा कि पीएम मोदी तारीफ करने लायक है, लेकिन जब वे अमेरिका गए तो उन्हें रिसीव करने के लिए लेडी ऑफिसर गई थी, व्हाइट हाउस को इसका जवाब देना चाहिए।
बता दें खार पुलिस ने कुणाल कामरा के खिलाफ तीन मामले दर्ज कर लिए हैं। इनमें से एक शिकायत जलगांव के मेयर की है। खार पुलिस ने नासिक के होटल व्यवसायी और व्यापारी पर शिकायत पर मामला दर्ज किया है। गौरतलब है कि खार पुलिस ने कामरा को पूछताछ के लिए दो बार बुलाया है, लेकिन वे अभी तक पूछताछ के लिए नहीं आए हैं। इससे पहले कामरा ने मद्रास हाईकोर्ट में ट्रांजिट याचिका दायर की थी। उन्होंने यह याचिका अपने वकील के जरिए लगाई। कुणाल कामरा कहां है इसको लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ेंः ‘आदित्य ठाकरे को क्लीन चिट नहीं, उद्धव भी आरोपी’, दिशा सालियान के पिता के वकील का बड़ा दावा
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
1 day agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
1 day agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
2 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
3 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
4 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
5 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
5 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines