RBI Mumbai Bomb Blast Threat: दिल्ली के बाद मुंबई में भी आज दहशत फैलाने की कोशिश की गई है। दिल्ली के स्कूलों के बाद मुंबई में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के ऑफिस को बम धमाके में उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी भरा ईमेल बैंक के गवर्नर को मिला, जो उनकी मेल आईडी पर ही भेजा गया। यह ईमेल रूसी भाषा में लिखा है, जिसकी जानकारी मिलते ही गवर्नर ने सिक्योरिटी को अलर्ट किया।
मुंबई पुलिस को ईमेल मिलने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मुंबई पुलिस एक्शन मोड में आई और दल बल के साथ बैंक के ऑफिस पहुंची। बैंक में फायर ब्रिगेड, NDRF, बम और डॉग स्कवाड के साथ सर्च ऑपरेशन जारी है। बैंक परिसर का कोना-कोना खंगाला जा रहा है। बैंक स्टाफ के सामान की चैकिंग भी की जा रही है। MRA मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
दिल्ली के 16 स्कूलों में भी फैली दहशत
बता दें कि आज ही दिल्ली के करीब 16 स्कूलों को बम विस्फोट से उड़ाने की धमकी दी गई। आज सुबह स्कूलों को ईमेल मिले, जिनमें धमकी दी गई कि आज और कल स्कूलों को बम धमाके से कभी भी उड़ाया जा सकता है। आज जिन स्कूलों को धमकी दी गई, उनमें DPS, सलवान स्कूल और कैंब्रिज स्कूल शामिल हैं। फायर ब्रिगेड और पुलिस ने बम और डॉग स्कवाड के साथ स्कूलों का कोना-कोना खंगाला, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिली। धमकी मिलते ही स्कूलों की छुट्टी कर दी गई थी।
गत 8 दिसंबर को भी दिल्ली के 40 स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले थे। उस समय भी आज जैसी दहशत स्कूलों में फैली थी और दिल्ली पुलिस विभाग में अफरा तफरी मच गई थी। ईमेल में जहां स्कूलों को बम विस्फोट से उड़ाने की धमकी दी गई थी, वहीं 30 हजार अमेरिकी डॉलर भी मांगे गए थे। बता दें कि यह पहली बार नहीं हुआ कि दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली हो। इससे पहले मई 2024 में भी 150 से ज्यादा स्कूलों में बम ब्लास्ट करने की धमकी दी गई थी।
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
3 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
4 hrs ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
7 hrs agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
7 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
2 days agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
3 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines