Rahul Gandhi Maharashtra Visit : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को न्यायिक हिरासत में मरने वाले दलित व्यक्ति सोमनाथ सूर्यवंशी के परिवार से भेंट की। महाराष्ट्र के परभणी में हुई हिंसा के मामले में उसे गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिय गया था। इस मामले में राहुल गांधी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में झूठ बोला था। सोमनाथ की मौत नहीं हत्या की गई, क्योंकि वह संविधान की रक्षा करने वाला दलित था।
हिंसा प्रभावित परभणी का दौरा करने के बाद रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मैंने परिवार और मारे-पीटे गए लोगों से मुलाकात की है। उन्होंने मुझे पोस्टमार्टम रिपोर्ट, वीडियो, तस्वीरें दिखाईं। यह 100 प्रतिशत हिरासत में मौत है। उसकी हत्या की गई है और मुख्यमंत्री ने पुलिस को मैसेज देने के लिए विधानसभा में झूठ बोला। इस युवक की हत्या इसलिए की गई क्योंकि वह दलित था और संविधान की रक्षा कर रहा था।
यह भी पढ़ें : Video : अचानक किसकी शादी में शरीक हुए राहुल गांधी? सब चौंक गए
मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं : राहुल गांधी
उन्होंने आगे कहा कि आरएसएस की विचारधारा संविधान को नष्ट करने की है। हम चाहते हैं कि इस मामले का तुरंत समाधान हो और जिन्होंने ऐसा किया है, उन्हें सजा मिले। कोई राजनीति नहीं हो रही है। विचारधारा जिम्मेदार है, क्योंकि मुख्यमंत्री ने यह बयान दिया है, इसलिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं, जिन्होंने उनकी हत्या की है वे जिम्मेदार हैं और जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें : संसद में धक्कामुक्की: कांग्रेस की शिकायत पर एक्शन, क्राइम ब्रांच करेगी जांच
कांग्रेस ने शेयर किया वीडियो
कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर राहुल गांधी के महाराष्ट्र दौरे का वीडियो शेयर कर कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने परभणी में सोमनाथ सूर्यवंशी को श्रद्धांजलि दी। सोमनाथ सूर्यवंशी की परभणी हिंसा के दौरान पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। आपको बता दें कि 10 दिसंबर की शाम को बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा के पास संविधान की रेप्लिका को क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद हिंसा भड़क उठी थी।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
15 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
16 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
17 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines