NCP vs NCP Crisis: महाराष्ट्र में एनसीपी बनाम एनसीपी संकट के बीच शरद पवार ने आज दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। बैठक में अजित पवार के खिलाफ प्रस्ताव पास हो सकता है। इससे पहले बुधवार को मुंबई में शरद पवार और उनके भतीजे अजित पवार ने अपने-अपने गुट की बैठक बुलाई थी।
दिल्ली में आज होने वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले शरद पवार के सरकारी आवास के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में पोस्टर लगाए। शरद पवार के घर के बाहर “सच्चाई और झूठ की लड़ाई में पूरा देश शरद पवार के साथ है” और “भारत का इतिहास ऐसा है कि इसने विश्वासघात करने वालों को कभी माफ नहीं किया है” जैसे पोस्टर लगे हुए हैं।
यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ यात्रा के पहले 5 दिनों में 67 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए ‘बाबा बर्फानी’ के दर्शन
https://twitter.com/ANI/status/1676796093227761669
बाहुबली के कटप्पा से की अजित गुट की तुलना
उधर, शरद पवार के समर्थन में राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस ने भी दिल्ली में पोस्टर लगाए। एनसीपी के छात्र विंग ने फिल्म ‘बाहुबली – द बिगिनिंग’ के एक दृश्य पर डिज़ाइन किया गया एक पोस्टर लगाया है, जिसमें उसके चरित्र ‘कटप्पा’ को ‘अमरेंद्र बाहुबली’ की पीठ में छुरा घोंपते हुए दिखाया गया है।
वहीं, दिल्ली में पार्टी कार्यालय के बाहर से एनसीपी के पुराने पोस्टर और होर्डिंग हटाए जा रहे हैं, जिन पर अजित पवार और प्रफुल्ल पटेल नजर आ रहे थे। वहां एक नया पोस्टर लगाया जा रहा है जिस पर ‘गद्दार’ लिखा हुआ है।
https://twitter.com/ANI/status/1676801399798091776
अजित ने चाचा शरद को दी रिटायरमेंट की सलाह
बता दें कि अजित पवार और शरद पवार गुट ने बुधवार (5 जुलाई) को मुंबई में अलग-अलग बैठक बुलाई थी। बांद्रा में अजित पवार ने बैठक में कहा कि दिल से लगता है कि मझे महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना चाहिए। मैं राज्य के लोगों के भलाई के लिए ऐसा करना चाहता हूं।
इस दौरान अजित पवार ने शरद पवार को रिटायरमेंट की भी सलाह दे दी। अजित ने सरकारी कर्मचारियों और भाजपा का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा में नेता 75 वर्ष की आयु में रिटायर हो जाते हैं। अजित पवार गुट ने शरद पवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से भी हटा दिया और निर्वाचन आयोग को हलफनामे के जरिए जानकारी दी कि 30 जून को एनसीपी के सदस्यों के बहुमत के जरिए एनसीपी चीफ चुना गया है।
यह भी पढ़ेंः Flood Area in India: देश के 5 ऐसे राज्य, जहां हर साल आती है भीषण बाढ़
शरद बोले- अजित को कोई दिक्कत थी तो बात करनी चाहिए थी
उधर, शरद पवार गुट ने मुंबई के यशवंतराव बलवंतराव चव्हाण सेंटर में बैठक की। इस दौरान शरद पवार ने कहा कि अजित को कोई दिक्कत थी तो उन्हें बात करनी चाहिए थी। बता दें कि दोनों गुटों की मीटिंग के दौरान अजित पवार के मंच पर 32 विधायक दिखें जबकि शरद पवार के मंच पर 18 विधायक दिखे। कुल 53 विधायकों में से तीन ने अपना रूख साफ नहीं किया है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
1 day agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
1 day agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
3 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
4 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
4 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
5 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
5 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines