हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

NCP Crisis: अजित पवार गुट को लगा पहला 'झटका'! नए पार्टी कार्यालय के दरवाजे मिले बंद, चाबियां गायब

विज्ञापन

NCP Crisis: महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP Crisis) में नेतृत्व की लड़ाई जारी है। इसी बीच मंगलवार को अजित गुट का पहला ‘झटका’ लगा है।

चाचा से बगावत के बाद अजित पवार ने अपने खेमे के लिए एक नए पार्टी मुख्यालय का चयन किया है, इसके उद्घाटन को पहुंचे नेताओं का कार्यालय का बाहर से ताला लगा मिला। कहा गया है कि चाबियों का गुच्छा गायब था। हालांकि बाद में पार्टी नेताओं ने इस पर साफाई भी दी है।

चाचा से है पार्टी के अधिकार की लड़ाई

जानकारी के मुताबिक, एनसीपी पर अधिकार की लड़ाई को लेकर अजित पवार अपने चाचा शरद पवार से मुकाबला कर रहे हैं। अब अजित पवार महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री हैं।

वे चाहते हैं कि पार्टी का नया मुख्यालय बनाया जाए। राज्य सचिवालय के पास नया पार्टी कार्यालय चुना गया है, लेकिन मंगलवार सुबह जब अजित पवार खेमे के नेता वहां पहुंचे तो उन्हें बाहर से ताला लगा मिला और चाबियां किसी के पास नहीं थीं।

अंदर के कमरों में भी मिला ताला

सूत्रों के अनुसार, पार्टी नेताओं को बंद दरवाजों के बाहर कुर्सियों पर बैठा देखा गया। कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें पार्टी के युवा नेताओं को ताला तोड़ने की कोशिश करते हुए भी देखा गया है।

दावा किया गया है कि कार्यकर्ता इस बंगले में जाकर उद्घाटन की तैयारियां करना चाहते थे। कहा गया है कि ताला तोड़ने के बाद अंदर जाने पर भी लोगों को निराशा हाथ लगी, क्योंकि अंदर के कमरों का भी ताला बंद था।

इस नेता का है ये बंगला

बता दें कि अजित पवार ने पार्टी कार्यालय के लिए जो बंगला चुना था, वह पहले महाराष्ट्र विधान परिषद में नेता विपक्ष और उद्धव ठाकरे के वफादार अंबादास दानवे का था। दानवे को अब एक और बंगला आवंटित किया गया है।

एनसीपी नेता अप्पा सावंत ने मीडिया को बताया कि दानवे के निजी सहायक बंगले में सोए थे। उन्होंने कहा कि हमने अंदर की सारी व्यवस्था कर ली है, लेकिन पीए ताला लगाकर चला गया। हमने उसे बुलाया है।

महाराष्ट्र की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें