नागपुर में औरंगजेब की कब्र का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, जिसकी गूंज महाराष्ट्र की विधानसभा में भी सुनाई दे रही है। बीजेपी और शिवसेना के नेताओं ने संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन किया। इस मुद्दे पर शिवसेना यूबीटी नेता सचिन अहीर ने भी राजनीति न करने की सलाह दी है। वहीं बिगड़ते हालातों को देखते हुए नागपुर में कर्फ्यू लग गया है जिससे आम जनजीवन पर असर पड़ेगा। स्थिति को कंट्रोल में करने के लिए नागपुर के कुछ इलाकों में कर्फ्यू भी लगाया गया है।
विधानसभा में गूंजा औरंगजेब की कब्र का मामला
नागपुर में औरंगजेब की कब्र का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब इस पर सियासी रंग चढ़ने लगा है और मुद्दे को और बढ़ाने के लिए राजनीति होनी शुरू हो गई है। बीजेपी नेताओं ने औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर महाराष्ट्र की विधानसभा में विरोध प्रदर्शन किया। अंबादास दानवे नेता विपक्ष का आरोप है बढ़ता विवाद सरकार की असफलता को दर्शाता है। उनका कहना है कि बीजेपी राज्य में हिंसा भड़काने का काम कर रही है। बीजेपी मंत्री और नेता जिस प्रकार से वक्तव्य कर रहे है ऐसा लगता है वह दंगा चाहते हैं।
यह भी पढ़ें:दिल्ली में कहां हुई घर में घुसकर दिनदहाड़े लूट? दंपती को बनाया बंधक
कांग्रेस विधायक ने भी सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने भी बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए तंज कसा कि जिस प्रकार औरंगजेब की कब्र को लेकर हंगामा किया जा रहा है वो साफ दर्शाता है कि ये सरकार का फेलियर है। पुलिस के हाथ बंधे हुए हैं, इसलिए वह ठीक से काम नहीं कर पा रही है। सरकार के कुछ मंत्री बड़बोले है जिसके कारण सामाजिक स्थिति गरमा रही है।
जानें क्या है पूरा मामला
जानकारी के लिए बता दें कि नागपुर हिंसा के पीछे वजह एक अफवाह है। दरअसल संभाजी नगर में औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान एक कुरान को जलाने की अफवाह फैली जिसके बाद मुस्लिम समूहों में आक्रोश फैल गया और हंगामा मच गया। कुरान जलाने की अफवाह के बाद ही सोमवार से नागपुर में हालात खराब हो गए जो सुधरने के बजाए बिगड़ते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: भारत और पाकिस्तान में घटी आश्चर्यजनक घटना, आसमान में चमका आग का गोला, लोगों में दहशत
संबंधित खबरें
120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
9 hrs agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
2 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
3 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
4 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
5 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
5 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
5 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
6 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
6 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines