हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

भारी बारिश से तबाही, नागपुर के सभी स्कूल और कॉलेज बंद, जानें कैसा रहेगा आपके राज्य का मौसम

महाराष्ट्र के नागपुर में लगातार भारी बारिश हो रही है। फिलहाल, भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला कलेक्टर ने आज जिले भर के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने का निर्देश दिया है। वहीं, चलिए जान लेते हैं आपके राज्य का कैसा है मौसम का हाल।

विज्ञापन

महाराष्ट्र के नागपुर में लगातार हो रही बारिश और आगे भी भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला कलेक्टर विपिन इटनकर ने आज यानी 9 जुलाई को जिले भर के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया है।

कोरबा में बढ़ा पानी का लेवल

अगर छत्तीसगढ़ के कोरबा की बात करें तो वहां भी भारी बारिश के कारण देवदारी जलप्रपात का पानी का लेवल बढ़ गया। जिसके कारण जिला प्रशासन के अधिकारियों और पुलिस ने फंसे हुए लोगों को बचाव किया। अभी लगातार बारिश हो रही है। आने वाले दिनों में कोई राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं।

दिल्ली-यूपी का मौसम 

दिल्ली के कई इलाकों में बारिश रात से ही हो रही है। अभी हाल-फिलहाल ऐसा ही मौसम रहने वाला है। आज यूपी में भी कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कुछ हिस्सों में बारिश को लेकर चेतावनी दी है। इसके साथ ही बिजली गिरने का भी अलर्ट दिया गया है। वहीं, अयोध्या में भारी बारिश लगातार जारी है।

मुंबई का मौसम कैसा रहेगा?

महाराष्ट्र में लगातार बारिश के चलते जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।  मुंबई में बारिश के मामले में जुलाई का महीना भी ऐसा ही जा रहा है। आने वाले दिन भी अच्छे नहीं दिख रहे हैं और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। नागपुर में भी बुरा हाल चल रहा है। क्योंकि इतनी बारिश हो रही है कि स्कूल और कॉलेज तक को आज बंद कर दिया गया है। महाराष्ट्र शहर में लगातार बारिश के बाद नागपुर के कई इलाकों में भीषण जलभराव देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें- निशिकांत दूबे के ‘पटक कर मारेंगे’ वाले बयान पर गरमाई सियासत, सीएम फडणवीस बोले- ‘बयान ठीक नहीं’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें