Mumbai Crime News: महाराष्ट्र के मुंबई से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने रिस्तों के साथ ही धोखा कर दिया। धोखा भी छोटा-मोटा नहीं हैं, बल्कि पूरा 100 करोड़ रुपये का है। जांच में सामने आया है कि महिला ने अपने चचेरे भाई-बहनों की मुंबई की प्राइम लोकेशन पर मौजूद बेशकीमती जमीन को चोरी छिपे एक डेवलपर को बेच दिया। मामला सामने आने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बिजनेस हब है ये इलाका
न्यूज साइट टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस अब मामले में महिला के अन्य रिश्तेदारों की संलिप्तता की जांच कर रही है। 2 एकड़ से ज्यादा की संपत्ति प्राइम सेंट्रल मुंबई में है। यहां तीन किराएदार इमारत में रहते हैं। ईओडब्ल्यू की जनरल चीटिंग सेल ने कर्नाटक के मैसूर में रहने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसे पिछले हफ्ते 47वीं मेट्रोपॉलिटन कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
इन दो भाइयों की है संपत्ति
पुलिस ने बताया कि मामले में शिकायतकर्ता महिला का चचेरा भाई है। बताया गया है कि यह बड़ी संपत्ति पीड़ित के दिवंगत पिता और उनके भाई (चाचा) के नाम पर संयुक्त रूप से है। इसमें तीन सीटीएस नंबर शामिल हैं। ये संपत्ति लोअर परेल में डेलाई रोड पर सेंट्रल मुंबई में बेहद प्रमुख स्थान पर है। इस स्थान को बिजनेस हब भी कहा जाता है।
यह भी पढ़ेंः Foreign Citizenship: अमीर देशों की नागरिकता लेने में पहले नंबर पर भारतीय, कौन सा देश है पहली पसंद?
ये हैं सारे भाई-बहन
इस इमारत में कई किराएदार भी रहते हैं, जो नियमित रूप से लतीफ के परिवार को मासिक किराया देते रहे हैं और संपत्तिधारक का सबसे बड़ा बेटा अजीज (74) इन संपत्तियों के रखरखाव और अन्य मुद्दों को संभालता था। लतीफ के तीन भाई और दो बहनें (अजीज, रहीम, अमीना, आबिदा और मलिक) हैं। दूसरी ओर, जाफर के परिवार में फरजाना, रुखशाना, रेहाना, अमीन, अनवर, महजबीन और अयाज हैं, जिन्होंने इस मामले की शिकायतक की है।
कार्यालय में दिया झूठा घोषणापत्र
अयाज को हाल ही में पता चला कि लतीफ और उसके परिवार ने कथित तौर पर उनकी जानकारी के बिना पुराने सीमा शुल्क कार्यालय के संयुक्त उप रजिस्ट्रार के कार्यालय में दस्तावेजों को पंजीकृत करके तीनों परिसरों के 100% स्वामित्व की झूठी घोषणा तैयार की। इसके बाद एक डेवलपर्स के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। अयाज ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया, इस प्रकार उन्होंने उनके शेयरों को धोखा दिया।
यह भी पढ़ेंः भारतीय रेलवे ने 12 लाख से अधिक कर्मचारियों को दिया ‘दीवाली का तोहफा’, महंगाई भत्ते का ऐलान, बढ़कर आएगा वेतन
संबंधित खबरें
इस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
7 hrs agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
8 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
10 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
2 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
2 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
2 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
3 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
3 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines