Mumbai Local Trains: मध्य रेलवे (Central Railway) दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus) और मस्जिद बंदर स्टेशन के बीच ब्रिटिश काल के कर्नाक ब्रिज (Carnac Bridge) को तोड़ने के लिए आज रात से 27 घंटे का मेगा ब्लॉक करेगा। इस दौरान सेंट्रल और हार्बर लाइन की कई मुंबई लोकल ट्रेन और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी
सेंट्रल रेलवे ने एक विज्ञप्ति में कहा कि मेगा ब्लॉक 19 नवंबर को रात 11 बजे शुरू होगा और 21 नवंबर को 2 बजे समाप्त होगा, जिसके कारण इस अवधि के दौरान मुंबई लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित होंगी। इस मेगा ब्लॉक से रोजाना 37 लाख से अधिक लोकल ट्रेन यात्रियों के साथ-साथ बाहरी ट्रेनों से यात्रा करने वालों के प्रभावित होने की संभावना है।
https://twitter.com/Central_Railway/status/1593840784486592512
बता दें कि 1,800 से अधिक लोकल ट्रेन सेवाएं मध्य रेलवे के मुंबई नेटवर्क पर संचालित होती हैं, जिसमें ‘हार्बर’ और ‘मेन’ लाइनें शामिल हैं, जो दक्षिण मुंबई में सीएसएमटी से निकलती हैं।
1866-67 में बनाया गया था कर्नाक ब्रिज
रेलवे अधिकारियों ने कहा कि पुल 1866-67 में बनाया गया था और 2018 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IITB) की एक विशेषज्ञ टीम द्वारा असुरक्षित घोषित किया गया था, हालांकि भारी वाहनों की आवाजाही को 2014 में ही रोक दिया गया था।
विज्ञप्ति में सेंट्रल रेलवे ने कहा, “इस साल सितंबर के महीने में सड़क यातायात के लिए असुरक्षित घोषित किए गए कर्नाक ब्रिज को हटाने के लिए ब्लॉक किया जाएगा।” अधिकारियों ने कहा कि लोहे के पुल का एक बड़ा हिस्सा पहले ही गिराया जा चुका है, इसलिए ब्लॉक के दौरान रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के लोहे के स्ट्रक्चर को ही काटकर रोड क्रेन की मदद से हटाया जाएगा।
https://twitter.com/Central_Railway/status/1593839877770350592
मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार लाहोटी, मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार गोयल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को ध्वस्तीकरण कार्य का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।
ये रूट भी होगा प्रभावित
सेंट्रल रेलवे रूट की मेन लाइन (सीएसएमटी से कसारा/खोपोली) पर सीएसएमटी और बायकुला स्टेशनों के बीच 17 घंटे के लिए ब्लॉक संचालित किया जाएगा। इसका मतलब है कि सीएसएमटी और भायखला स्टेशन के बीच 20 नवंबर को शाम चार बजे से शनिवार रात 11 बजे तक कोई ट्रेन नहीं चलेगी।
हार्बर लाइन (सीएसएमटी-गोरेगांव/पनवेल) पर सीएसएमटी और वडाला स्टेशनों के बीच 21 घंटे के लिए ब्लॉक संचालित किया जाएगा। सीएसएमटी और वडाला स्टेशनों के बीच 20 नवंबर को रात 8 बजे से शनिवार रात 11 बजे तक कोई ट्रेन नहीं चलेगी। मेल-एक्सप्रेस यार्ड लाइनें 27 घंटे के बाद यानी 21 नवंबर को सुबह 2 बजे उपलब्ध कराई जाएंगी।
https://twitter.com/Central_Railway/status/1593805788161581057
ब्लॉक के दौरान इन रूट से जाएंगी ट्रेन
यात्रियों की सुविधा के लिए मेनलाइन पर भायखला, परेल, कुर्ला, दादर और ठाणे, कल्याण और कर्जत-कसारा स्टेशनों के बीच जबकि हार्बर लाइन पर वडाला से पनवेल और गोरेगांव स्टेशनों के बीच लोकल ट्रेनें चलेंगी।
सीआर ने विज्ञप्ति में कहा कि चूंकि हमारे पास बायकुला, परेल, दादर, कुर्ला और वडाला स्टेशनों पर ट्रेनों के रिवर्सल के लिए सीमित प्लेटफॉर्म हैं, इसलिए हम ट्रेनों को कम फ्रीक्वेंसी पर चलाएंगे।” सेंट्रल रेलवे यात्रियों से उपनगरीय स्टेशनों पर अनावश्यक भीड़ से बचने का भी अनुरोध किया है। कहा गया है कि ब्लॉक अवधि के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए नागरिक परिवहन निकायों से अतिरिक्त बसें चलाने का अनुरोध किया है और वे ऐसा करने के लिए सहमत हो गए हैं।
मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों को किया गया रद्द
यातायात की भीड़ से बचने के लिए, 18 जोड़ी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और दादर, पनवेल पुणे और नासिक स्टेशनों पर 68 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को या तो शॉर्ट-टर्मिनेट या शॉर्ट-ऑरिजिनेट किया गया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि शनिवार और रविवार के साथ-साथ रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात के दौरान, मध्य रेलवे मुलुंड और ठाणे के बीच कोपरी में शुरू होने वाले आरओबी गर्डर्स के लिए दो घंटे से अधिक समय के लिए एक विशेष यातायात और पावर ब्लॉक भी रहेगा।
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
1 day agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
1 day agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
1 day agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
2 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines