हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मुंबई एक्सप्रेस कांड में RPF जवान के खिलाफ चार्जशीट दायर, दिमागी रूप से कमजोर होने का उल्लेख नहीं

Mumbai Express Firing Case Charge Sheet File: मुंबई से जयपुर जाने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस में आरपीएफ जवान द्वारा गोलीबारी की घटना में आरोप पत्र दायर किया गया है। जवान चेतन सिंह पर चलती ट्रेन में अपने साथी और तीन यात्रियों की कथित रूप से गोली मारकर हत्या करने का आरोप है।

विज्ञापन

इंद्रजीत सिंह, मुंबई: मुंबई से जयपुर जाने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस में आरपीएफ जवान द्वारा गोलीबारी की घटना में आरोप पत्र दायर किया गया है। जुलाई में हुई इस घटना में जवान चेतन सिंह ने यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

31 जुलाई का है मामला

बता दें कि चेतन सिंह पर 31 जुलाई को एक चलती ट्रेन में अपने साथी और तीन यात्रियों की कथित रूप से गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। मामले को लेकर सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने उपनगरीय बोरीवली में एक मजिस्ट्रेट की अदालत के समक्ष 1206 पन्नों का आरोप पत्र दायर किया।

चार्जशीट में दिमागी रूप से कमजोर होने का उल्लेख नहीं

इस मामले में आरोपी जवान चेतन सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 427 और 506 बढ़ाई गई है, जबकि हत्या की धारा 302 और दो समाजों में नफरत पैदा करने की धारा 153 A पहले से लगी हुई है। चार्जशीट में आरोपी के दिमागी रूप से कमजोर होने का उल्लेख नहीं है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें-बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर से गिरा ‘स्पाइडर मैन’ चोर, दो दांत टूटकर गिरे; 400 अस्पताल खंगालने के बाद पुलिस ने दबोचा

आरोप पत्र में जोड़े गए हैं गवाहों के बयान

आरोप पत्र में 150 गवाहों के बयान जोड़े गए हैं, जिनमे रेल में मौजूद और आरोपी को बंदूक से गोली दागते हुए और उसमें से धुंआ निकलते हुए देखने वाले यात्री भी हैं। मामले में जीआरपी ने 164 सीआरपीसी के तहत मजिस्ट्रेट के सामने शिकायतकर्ता अमेय आचार्य सहित तीन लोगों का बयान भी दर्ज कराया है। चार्जशीट में वीडियो फुटेज भी सबूत के तौर पर जोड़े गए हैं, जिसमे सीसीटीवी और यात्रियों द्वारा रिकॉर्ड की गई वीडियो भी है। हालांकि, सीसीटीवी में फायरिंग का वीडियो नहीं है बल्कि, आरोपी बंदूक के साथ जाते हुए दिखाई पड़ रहा है।

विज्ञापन

जीआरपी ने अदालत से अपील की है कि वो सुनवाई के दौरान आरोपी की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही करें, लेकिन बचाव पक्ष ने इसका विरोध किया है। आरोपी जवान फिलहाल अकोला जेल में बंद है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola