Maharashtra News: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के चीफ शरद पवार को जान से मारने की धमकी देने वाले को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में सुप्रिया सुले की शिकायत के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने छापेमारी कर पुणे के इंजीनियर को गिरफ्तार किया है।
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बताया कि एनसीपी नेता शरद पवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोपी आईटी पेशेवर है और वह पुणे में रहता है। आरोपी की गिरफ्तारी पुणे से ही की गई है। 32 वर्षीय सागर बर्वे के रूप में पहचाने गए संदिग्ध को रविवार को अदालत में पेश किया गया। उसे 14 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
आरोपी ने फेसबुक पर पवार को धमकी देते हुए किया था पोस्ट
बर्वे ने कथित तौर पर फेसबुक पर शरद पवार के खिलाफ धमकी भरा पोस्ट किया था। फेसबुक और ट्विटर सहित सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि पवार जल्द ही अंधविश्वास विरोधी धर्मयुद्ध नरेंद्र दाभोलकर से मिलेंगे। बता दें कि दाभोलकर की 2013 में दो बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं, एनसीपी के एक कार्यकर्ता ने शुक्रवार को फेसबुक धमकी के संबंध में लोकमान्य तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में एक अलग मामला दर्ज कराया।
जांच के दौरान क्राइम ब्रांच को पता चला कि जिस आईपी एड्रेस से पोस्ट अपलोड किया गया था, वह बर्वे का था। ट्विटर पर धमकी पोस्ट करने वाले व्यक्ति का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
22 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
1 day agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
1 day agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
2 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
3 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines