Mumbai Best Bus Fare Hike Proposal: मुंबईकरों को एक बार फिर महंगाई का झटका लग सकता है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में काली पीली टैक्सी और ऑटो के दाम बढ़ने के बाद बेस्ट बस का किराया बढ़ाने की तैयारी चल रही है। मुंबई में बेस्ट बस दूसरी सबसे बड़ी लाइफ लाइन मानी जाती है। लोकल ट्रेन के बाद सबसे ज्यादा लोग बेस्ट बस से सफर करते हैं। बेस्ट बस से रोजना लाखों लोग सफर करते हैं, जिनकी जेब पर आने वाले दिनों में भार बढ़ सकता है। मुंबई की सड़कों पर बेस्ट की AC और नॉन AC बसें दौड़ती हैं। मौजूदा समय मे Non-AC बस का न्यूनतम किराया 5 रुपये है, जिसे बढ़ाकर 10 रुपये करने की योजना है।
यह भी पढ़ें:Mumbai News: वीडियो कॉल कर ‘गंदी’ फोटो बनाई और फिर…अलीबाग में शिक्षक के साथ हुआ कांड
बेस्ट कंपनी को घाटे से उबारने की कोशिश
AC बस का मिनिमम फेयर 6 रुपये है, जिसे बढ़ाकर 12 रुपये करने का प्रस्ताव रखा गया है। बेस्ट प्रशासन के सूत्रों की मानें तो पिछले गुरुवार को धारावी पुनर्विकास परियोजना के CEO और बेस्ट बस के प्रभारी प्रबंधक SVR श्रीनिवास ने अधिकारियों की बुलाई थी, जिसमें पिछले कई वर्षों से घाटे में चल रही बेस्ट बस को लेकर चर्चा हुई है। बेस्ट बस को घाटे से उबारने के लिए क्या-क्या कदम उठाए जा सकते हैं, उस पर विस्तृत चर्चा हुई। इनमें से एक कदम बेस्ट बस का किराया बढ़ाया जाना है, जिस पर अंतिम फैसला अभी लिया जाएगा। किराये में बढ़ोतरी के पीछे तक दिया जा रहा है कि बेस्ट बसों से अभी हर रोज 2 करोड़ रुपये की आय होती है, किराया बढ़ने के बाद यह आय और बढ़ जाएगी।
यह भी पढ़ें:400 किलो सोना, 216 करोड़ कैश…कनाडा में 173 करोड़ की डकैती के मामले में चौंकाने वाला खुलासा
1 फरवरी से बढ़ चुका ऑटो-टैक्सी का किराया
बता दें कि एक फरवरी से महाराष्ट्र सरकार के परिवहन विभाग ने काली पीली टैक्सी और ऑटो का किराया बढ़ा दिया है। स्टेट ट्रांसपोर्ट यानि ST बस के किराए में भी 15 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। ऑटो और काली पीली टैक्सी के न्यूनतम किराये में 3-3 रुपये का इजाफा किया गया है। कूल कैब का किराया 8 रुपए बढ़ा दिया गया। ऑटो रिक्शा का न्यूनतम किराया 23 रुपये से बढ़ाकर 26 रुपये कर दिया गया है, जबकि टैक्सी का न्यूनतम किराया 28 रुपये से बढ़ाकर 31 रुपये कर दिया गया। ब्लू-सिल्वर AC कूल कैब का किराया 40 रुपये से बढ़ाकर 8 रुपये कर दिया गया। कूल कैब का यह किराया पहले 1.5 किलोमीटर के लिए होगा। पिछली बार ऑटो-टैक्सी का किराया अक्टूबर 2022 में बढ़ाया गया था।
यह भी पढ़ें:Kanpur-Lucknow Expressway की समीक्षा के लिए पहुंचे नितिन गडकरी का ऐलान, बताया कितने बनेंगे फ्लाईओवर?
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
19 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
21 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
21 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
2 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
3 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines