Mumbai College Jeans T-Shirt Ban: मुंबई के चेंबूर में स्थित आचार्य एंड मराठी काॅलेज में जींस-टीशर्ट पहने छात्रों को काॅलेज में आने से रोक दिया। इसकी वजह काॅलेज प्रशासन द्वारा जारी किया गया नोटिस है। इससे पहले इस काॅलेज में हिजाब भी प्रतिबंधित कर दिया गया था। ऐसे में छात्र अब परिसर में जींस-टीशर्ट पहनकर अंदर नहीं आ सकेंगे।
काॅलेज प्रशासन ने 27 जून को एक नोटिस जारी कर कहा काॅलेज परिसर में फटी जींस, टी-शर्ट और खुल कपड़े पहनकर आने की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही नोटिस में लिखा गया था कि काॅलेज परिसर में सभी स्टूडेंट्स को सभ्य कपड़े पहनकर आना चाहिए। वे हाफ कमीज और फुल कमीज पहन सकते हैं। नोटिस पर काॅलेज की प्रिंसिपल डाॅ. विद्यागौरी लेले के साइन थे।
इंडियन या वेस्ट कपड़े पहन सकते हैं छात्र
काॅलेज प्रशासन द्वारा जारी किए गए न्यू ड्रेस कोड के अनुसार कोई भी छात्र भारतीय या पश्चिमी पोशाक पहन सकता हैं। छात्रों को कोई भी ऐसे कपड़े नहीं पहनने चाहिए जो हमारे धर्म और सांस्कृतिक असमानता को दर्शाते हो। इसके अलावा छात्राएं नकाब, हिजाब, टोपी, बैज, बुर्का आदि को काॅमन रूम में जाकर उतारना होगा। इसके बाद वे काॅलेज में कहीं पर भी जा सकेंगे।
ये भी पढ़ेंः संसद में ‘शायर’ बने अखिलेश, केंद्र सरकार को धो डाला, पढ़ें लोकसभा में सपा प्रमुख की 8 बड़ी बातें
एडमिशन से पहले ही बताया था
वहीं काॅलेज प्रशासन ने ड्रेस कोड को लेकर कहा कि हम चाहते हैं छात्र शालीन कपड़े पहनें। हम कोई यूनिफाॅर्म नहीं लाए हैं। बल्कि उनसे भारतीय और पश्चिमी कपड़े पहनने को कहा है। नौकरी मिलने केबाद भी वे यही कपड़े पहनें तो ज्यादा अच्छा होगा। काॅलेज की प्रिंसिपल ने कहा कि छात्रों को एडमिशन के समय ही ड्रेस कोड के बारे में बता दिया गया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि साल के 365 दिनों में से छात्र बमुश्किल 120 दिन ही काॅलेज आते हैं।
ये भी पढ़ेंः संसद में अखिलेश ने फिर छेड़े EVM के तार, कहा- 80 की 80 सीटें जीतने पर भी नहीं होगा भरोसा
क्या थोपने की कोशिश कर रहे हैं?
काॅलेज प्रशासन के इस फैसले के बाद गोवंडी सिटीजन एसोसिएशन के अतीक खान ने कहा कि पिछले साल उन्होंने हिजाब पर प्रतिबंध लगाया था। इस साल उन्होंने जींस टीशर्ट पर प्रतिबंध लगा दिया है। जो न केवल काॅलेज जाने वाले युवा पहनते हैं बल्कि धर्म और लिंग के बावजूद सभी लोग इसे पहनते हैं। काॅलेज प्रशासन इस प्रकार का ड्रेस कोड लाकर छात्रों पर क्या थोपने की कोशिश कर रहा हैं।
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
4 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
6 hrs ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
9 hrs agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
9 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
2 days agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
3 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines