महाराष्ट्र के कल्याण में शिवसेना (शिंदे गुट) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के बीच एक बार फिर टकराव की स्थिति बन गई है। मनसे के पदाधिकारी रोहन पवार ने सोशल मीडिया पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ एक आपत्तिजनक पोस्ट साझा की, जिसके बाद यह पोस्ट वायरल हो गई। इसके बाद से दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच तनाव है।
कार्यकर्ताओं में गुस्सा भड़काने की कोशिश
शिवसेना (शिंदे गुट) जिला प्रमुख अरविंद मोरे ने कहा, “कोई भी ऐसी पोस्ट करके शहर का माहौल खराब न करे। कार्यकर्ताओं में गुस्सा भड़काने की कोशिश न की जाए। पुलिस अपना काम करेगी, लेकिन भविष्य में ऐसी आपत्तिजनक पोस्ट बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” वहीं शिकायतकर्ता स्वप्निल एरंडे और शिवसेना शिंदे गुट के शहर प्रमुख रवी पाटील ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर मर्यादा में रहकर ही अभिव्यक्ति होनी चाहिए और कानून हाथ में लेने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी।
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
बताया जा रहा है कि इस पोस्ट के वायरल होते ही शिवसेना (शिंदे गुट) के कार्यकर्ता आक्रामक हो गए और कल्याण के बाजारपेठ पुलिस थाने में रोहन पवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रोहन पवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कई बार बन चुकी है तनाव की स्थिति
कल्याण में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी शिवसेना (शिंदे गुट) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) कार्यकर्ताओं के बीच अक्सर तनाव की स्थिति बनी रहती है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब बात पुलिस तक पहुंची है। इससे पहले भी कई बार दोनों दल के कार्यकर्ता एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन इस बार मामला ज्यादा डिप्टी सीएम से जुड़ा है। इस वजह से पुलिस को एक्शन लेना पड़ा है।
संबंधित खबरें
एक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 day agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
3 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
3 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
3 days agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
5 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
5 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines