राहुल पाण्डेय, मुंबई
Maulana Mufti Salman Detained : गुजरात एंटी टेररिज्म स्क्वाड (एटीएस) ने मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना मुफ्ती सलमान अजहरी को हिरासत में ले लिया है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई हेट स्पीच (नफरत फैलाने वाले भाषण) के मामले में की गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें मुंबई के घाटकोपर इलाके से हिरासत में लिया गया और गिरफ्तार करने की प्रक्रिया अभी चल रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मौलाना मुफ्ती को अभी घाटकोपर पुलिस थाने में रखा गया है। पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ धारा 153ए, 505, 188 और 114 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मैलाना मुफ्ती को हिरासत में लिए जाने के बाद खाने के बाहर सैकड़ों की संख्या में भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि एटीएस मौलाना को लेकर कभी भी मुंबई से निकल सकती है।
गुजरात के जूनागढ़ में दिया था भाषण
जानकारी के अनुसार मौलाना ने गुजरात के जूनागढ़ में बुधवार को एक खुले मैदान में आयोजित कार्यक्रम में हेट स्पीच दी थी। उनके भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद मौलाना मुफ्ती और कार्यक्रम के स्थानीय आयोजक मोहम्मद यूसुफ मलिक व अजीम हबीब ओडेदरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद से ही मौलाना की तलाश की जा रही थी।
मामले में मलिक और हबीब को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इन लोगों ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए यह कहते हुए पुलिस से अनुमति ली थी कि अजहरी धर्म के बारे में बात करेंगे और नशामुक्ति को लेकर जागरूकता फैलाएंगे। पुलिस ने बताया कि लेकिन इसकी जगह पर उन्होंने विवादित बयान दिया। अब गुजरात एटीएस ने मुंबई से मौलाना मुफ्ती सलमान अजहरी को हिरासत में ले लिया है।
ये भी पढ़ें: उपराज्यपाल को अरविंद केजरीवाल की चिट्ठी
ये भी पढ़ें: बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले तेज हुई हलचल
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड कैबिनेट ने UCC ड्राफ्ट को दी मंजूरी
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
1 day agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
2 days ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
2 days agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
2 days agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
2 days agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
2 days agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
3 days ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
3 days agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines