महाराष्ट्र में लगातार भाषा को लेकर विवाद चल रहा है। मराठी न बोलने पर अन्य राज्यों के लोगों की पिटाई पर जमकर हंगामा हो रहा है। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी इस मामले को लेकर पिटाई कर रहे लोगों को सख्त चेतावनी दी थी, लेकिन इसके बाद अब मुंबई से सटे पालघर के विरार में मनसे और शिवसेना (UBT) कार्यकर्ताओं ने एक रिक्शा चालक की पिटाई की है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
“मैं हिंदी बोलूंगा, भोजपुरी बोलूंगा, लेकिन मुझे मराठी नहीं आती”
उत्तर भारतीय ऑटो ड्राइवर का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह कह रहा है कि “मैं हिंदी बोलूंगा, भोजपुरी बोलूंगा, लेकिन मुझे मराठी नहीं आती, मैं नहीं बोलूंगा।” ड्राइवर का वीडियो वायरल होने के बाद लोग भड़क गए और शिवसेना-मनसे के कार्यकर्ताओं ने उसकी तलाश शुरू कर दी। उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।
बताया जा रहा है कि ऑटो ड्राइवर को पकड़ने के बाद शिवसेना और मनसे के कार्यकर्ता उसे उसी जगह लेकर गए, जहां पर उसने मराठी न बोलने की बात कही थी। तमाम लोगों के बीच में, कई कैमरों के सामने शिवसेना और मनसे के कार्यकर्ताओं ने ऑटो ड्राइवर को पीटा। ऑटो ड्राइवर की पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वीडियो
पिटाई करने के साथ ही ऑटो ड्राइवर को कान पकड़ने और माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया। कार्यकर्ताओं ने ऑटो ड्राइवर को मराठी में माफी मांगने के लिए मजबूर किया और उसके लिए उसकी पिटाई भी की। अंत में उसे पैर पकड़कर माफी मांगने के लिए कहा गया। ऑटो ड्राइवर एक महिला के पैर पकड़कर माफी मांगता भी दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें : कौन हैं उज्ज्वल निकम? जिन्होंने अजमल कसाब को दिलाई थी फांसी, अब पहुंचे राज्यसभा
वीडियो वायरल होने के बाद सवाल उठने लगे हैं कि आखिर इस दौरान, इतनी बड़ी संख्या में लोग बीच सड़क पर एक शख्स की पिटाई कर रहे हैं और पुलिस को इसकी जानकारी ही नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस के संज्ञान में मामला है, लेकिन वह शिकायत का इंतज़ार कर रही है। बताया गया कि पुलिस का कहना है कि अगर कोई शिकायत मिलेगी तो उसी हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
महाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
1 min agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
1 day ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
2 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
3 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
3 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
4 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
4 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
4 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
6 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines