Maratha quota protesters in Maharashtra : महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण का मुद्दा रोज गरमाता जा रहा है, मनोज जरांगे पाटिल आमरण अनशन पर डटे हुए हैं। मराठा आरक्षण के स्वर इतने तेज हो चुके हैं कि अब इसकी चपेट से राजनेता भी नहीं बच पाए हैं। मराठा आरक्षण आंदोलनकारियों की मांग अब हिंसात्मक हो चुकी है। राज्य के बीड जिले में लोगों की भीड़ ने एनसीपी विधायक प्रकाश सोलंके के घर को आग के हवाले कर दिया।
इतना ही नहीं उन्होंने उनके घर पर पथराव भी किया। सोलंके ने कहा कि घटना के वक्त वह घर के अंदर थे। एएनआई ने उनके हवाले से कहा, सौभाग्य से, मेरे परिवार का कोई भी सदस्य या स्टाफ घायल नहीं हुआ। हम सभी सुरक्षित हैं, लेकिन आग के कारण संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है।
सुप्रिया सुले ने दी प्रतिक्रिया
एनसीपी विधायक प्रकाश सोलंके के घर पर हुए हमले पर शरद पवार गुट की सांसद सुप्रिया सुले ने एएनआई से कहा कि यह घटना महाराष्ट्र में ट्रिपल इंजन सरकार की विफलता को बताती है, उन्होंने कहा मैं पूछना चाहती हूं कि गृह मंत्री क्या कर रहे हैं।
एकनाथ शिंदे ने की निंदा
वहीं इस घटना पर सीएम एकनाथ शिंदे ने निंदा करते हुए कहा कि मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जारांगे पाटिल का विरोध प्रदर्शन गलत दिशा में जा रहा है उनको इस पर ध्यान देना चाहिए।
बता दें कि महाराष्ट्र में नौकरियों और शिक्षा में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन हाल ही में सुर्खियां बने हैं। राज्य में 11 दिन के भीतर 13 लोग सुसाइड कर चुके हैं। इससे एक दिन पहले रविवार को एक और युवक ने सुसाइड कर लिया, जिसका नाम गंगाभीषण रामराव और वह बीड जिले के परली तालुका का रहने वाला था। इससे पहले शनिवार को महेश कदम नाम के पंचायत सदस्य ने आत्महत्या की थी।
संबंधित खबरें
धारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन
13 hrs ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
14 hrs agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
22 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
1 day agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
1 day ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
1 day ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
2 days agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
2 days agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
3 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines