नई दिल्ली: महाराष्ट्र की सियासत में रविवार को एक बार फिर भूचाल आया। एनसीपी के लगभग 40 नेताओं के साथ विपक्ष के नेता अजित पवार शिंदे सरकार में शामिल हो गए। अजित को उप-मुख्यमंत्री बनाया गया है। उनके साथ एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल भी एनडीए में शामिल हो गए हैं।
मुझे खुशी है कि मेरे कुछ साथियों ने शपथ ली है
सियासी भूचाल के बाद एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने मीडिया से कहा- दो दिन पहले पीएम ने एनसीपी को लेकर कहा था। उन्होंने अपने बयान में दो बातें कही थीं कि एनसीपी एक खत्म हो चुकी पार्टी है। उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोपों का जिक्र किया। मुझे खुशी है कि मेरे कुछ साथियों ने शपथ ली है। एनडीए सरकार में शामिल होने से यह स्पष्ट है कि सभी आरोप मुक्त हो गए हैं। मैं उनका आभारी हूं।
आज जो कुछ भी हुआ मुझे उसकी चिंता नहीं है
पवार ने आगे कहा- मेरे कुछ सहयोगियों ने अलग रुख अपनाया है। मैंने 6 जुलाई को सभी नेताओं की एक बैठक बुलाई थी जहां कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होनी थी और पार्टी के भीतर कुछ बदलाव किए जाने थे, लेकिन उससे पहले बैठक में कुछ नेताओं ने अलग रुख अपना लिया। मुझे बहुत से लोगों से फोन आ रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अन्य लोगों ने मुझे फोन किया है। आज जो कुछ भी हुआ मुझे उसकी चिंता नहीं है। कल, मैं एक सार्वजनिक बैठक करूंगा।
प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के खिलाफ लेंगे एक्शन
पवार ने आगे कहा- हम पार्टी को फिर से मजबूत करने के लिए काम करेंगे। बागी नेताओं के खिलाफ किसी भी कार्रवाई पर फैसला लेने के लिए विधायक और सभी वरिष्ठ नेता एक साथ बैठेंगे। अध्यक्ष होने के नाते मैंने प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे को नियुक्त किया था, लेकिन उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का पालन नहीं किया। इसलिए मुझे उनके खिलाफ कुछ कार्रवाई करनी होगी। बता दें कि शरद पवार ने हाल ही राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल को कार्यकारी अध्यक्ष और लोकसभा सांसद सुनील तटकरे को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी थी।
यह भी पढ़ें: ये है महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्रियों की लिस्ट; सबसे ज्यादा 10 बार NCP के डिप्टी सीएम, अजित पवार 5वीं बार
कुछ लोग असहज महसूस करने लगे थे
पवार ने आगे कहा- मैं ये कभी नहीं कहूंगा कि मेरा घर बंट गया है, ये मसला मेरे घर का नहीं है, ये लोगों का मसला है। मुझे उन लोगों के भविष्य की चिंता है जो चले गए। मैं इसका श्रेय पीएम मोदी को देना चाहता हूं। दो दिन पहले उन्होंने बयान दिया था और उस बयान के बाद कुछ लोग असहज महसूस करने लगे थे, उनमें से कुछ को ईडी की कार्रवाई का सामना भी करना पड़ रहा था। शरद पवार ने कहा- यह छोटी बात नहीं है। ये ‘गुगली’ नहीं, लूट है। जब एनसीपी प्रमुख शरद पवार से पूछा गया कि पार्टी का विश्वसनीय चेहरा कौन होगा, तो उन्होंने अपना हाथ उठाया और कहा “शरद पवार।” पवार ने आगे कहा- पीएम मोदी ने एनसीपी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि पार्टी के नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और सिंचाई घोटाले में शामिल हैं। आज ये साबित हो गया कि पीएम मोदी ने जो आरोप लगाए थे वो गलत थे। मेरा मानना है कि यह कार्रवाई एजेंसियों का उपयोग करके की गई है क्योंकि हमारे 6-7 नेताओं के खिलाफ मामले हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
NDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
16 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
1 day agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
1 day ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
3 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
3 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
3 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
4 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines