Maharashtra Politics: भाजपा के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी और बीजेपी की सचिव पंकजा मुंडे ने बुधवार को अपनी पार्टी को लेकर खुलकर नाराजगी जाहिर की है। दिल्ली में भाजपा के सहयोगी दल राष्ट्रीय समाज पक्ष के कार्यक्रम में पंकजा मुंडे ने कहा, ‘मैं किसी चीज से नहीं डरती। डरना हमारे खून में नहीं है। अगर कुछ नहीं मिला तो मैं खेत में गन्ना काटने जाउंगी। मुझे स्वार्थ, आशा और इच्छा नहीं है। मैं बीजेपी की हूं, लेकिन बीजेपी मेरी थोड़ी है। बीजेपी एक बड़ी पार्टी है।’ अहिल्यादेवी होलकर की जयंती के मौके पर दिल्ली में राष्ट्रीय समाज पार्टी द्वारा आयोजित पंकजा मुंडे ने यह बात कही।
बता दें कि राष्ट्रीय समाज पक्ष देवेंद्र फडणवीस सरकार में सत्ता में शामिल था। पार्टी के मुखिया महादेव जानकर कैबिनेट मंत्री भी बने थे। अब यही जानकर खुद को पंकजा का भाई बताकर कह रहे हैं कि पंकजा सीएम होंगी, लेकिन समाज का भला नहीं होगा। क्योंकि वो जिस पार्टी में है उस पार्टी में रिमोट किसी और के पास होगा। यानी जानकर भी चाहते हैं कि पंकजा महाराष्ट्र की पहली महिला सीएम बनें, लेकिन मौजूदा पार्टी से नहीं।
तो नाराजगी की ये रही वजह?
पंकजा मुंडे के स्वामित्व वाली एक चीनी फैक्ट्री पर 14 अप्रैल, 2023 को माल एवं सेवा कर (GST) के अधिकारियों ने छापा मारा। यह छापा कथित रूप से जीएसटी चोरी को लेकर था। जीएसटी अधिकारियों की छापेमारी के बाद पंकजा मुंडे ने कहा, ‘मैंने जीएसटी अधिकारियों से बात की। मैंने उनसे पूछा कि अचानक से ऐसा कदम क्यों उठाया गया। उनका जवाब था कि ऊपर से एक आदेश था।’
छापेमारी के बाद उद्धव की शिवसेना पंकजा की मदद के लिए आगे आई थी और आरोप लगाया गया था कि पंकजा को परेशान करने के लिए यह कदम उठाया गया है। संजय राऊत ने कहा कि महाराष्ट्र में बीजेपी के जो अच्छे दिन आये हैं वो गोपीनाथ मुंडे की देन है। पंकजा को परिणामों की चिंता करे बगैर फैसला लेना चाहिए तो ही अस्तित्व बचा रहेगा।
छोटी बहन पहलवानों के समर्थन में उतरी
पंकजा की छोटी बहन और बीड से लोकसभा सांसद प्रीतम मुंडे ने दिल्ली में जारी पहलवानों के आंदोलन को लेकर कहा कि एक सांसद नहीं बल्कि महिला होने के नाते उन्हें महिला पहलवानों के प्रति आस्था है। उनसे संवाद की जरूरत थी और उनसे संवाद करने के लिए कोई नहीं गया। सांसद प्रीतम मुंडे का यह बयान भाजपा के खिलाफ बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Manipur Violence: बनेगा न्यायिक आयोग, CBI भी करेगी जांच, इंफाल में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया शांति प्लान
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
1 day agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
1 day agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
2 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
3 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
4 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
5 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
5 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines