Maharashtra News: महाराष्ट्र की सियासत गर्माई हुई है। दिल्ली में शिवसेना (शिंदे) सुप्रीमो एकनाथ शिंदे को जब से एनसीपी (शरद) सुप्रीमो शरद पवार ने सम्मान किया है, तभी से महा विकास अघाड़ी के नेता उन पर सवाल उठा रहे हैं। अब शिंदे गुट के नेता शरद पवार से मुलाकात करने पहुंचे हैं। शरद पवार के घर पर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री उदय सामंत, सांसद नरेश म्हस्के मिलने के लिए पहुंचे हैं। हालांकि मुलाकात की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। मंगलवार को शरद पवार ने एकनाथ शिंदे को सम्मानित किया था।
यह भी पढ़ें:पत्नी की सहमति के बिना अप्राकृतिक संबंध बनाना अपराध है या नहीं, जानें छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का फैसला
बता दें कि शरद पवार और एकनाथ शिंदे ने दिल्ली में आयोजित मराठी साहित्य सम्मेलन में शिरकत की थी। इसी दौरान एनसीपी (शरद) सुप्रीमो शरद पवार ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को मंच पर सम्मानित किया था। शरद पवार ने एकनाथ शिंदे को महादजी शिंदे राष्ट्र गौरव पुरस्कार प्रदान किया था। इसके बाद से ही महाराष्ट्र की सियासत में उथल-पुथल दिख रही है।
संजय राउत ने उठाए थे सवाल
शिंदे का सम्मान करने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने सवाल उठाए थे। राउत ने कहा था कि शरद पवार को ऐसा नहीं करना चाहिए था। महाराष्ट्र की राजनीति अलग दिशा में जा रही है, राजनीति में कौन किसके साथ है, फिलहाल समझना मुश्किल हो रहा है? शरद पवार को एकनाथ शिंदे के साथ मंच शेयर नहीं करना चाहिए था। राउत ने कहा था कि शरद पवार ने एकनाथ शिंदे नहीं, बल्कि एक तरह से अमित शाह का सत्कार किया है। मराठी साहित्य सम्मेलन के नाम पर किसी का भी सत्कार करना ठीक नहीं है।
यह भी पढ़ें:कौन हैं सज्जन कुमार? जिन्हें दो सिखों की हत्या के मामले में ठहराया गया दोषी
कयासों का दौर तब तेज हो गया था, जब कार्यक्रम के दौरान पवार और शिंदे ने ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की थी। ठाणे के विकास को लेकर शरद ने एकनाथ शिंदे की प्रशंसा की थी। वहीं, शिंदे ने पवार को राजनीतिक गुगली फेंकने में एक्सपर्ट बताया था। अब दोनों गुटों के नेताओं की मुलाकात के बाद सियासत में तरह-तरह की चर्चाएं चलने लगी हैं।
संबंधित खबरें
जुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
17 hrs agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
19 hrs agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
1 day agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
1 day agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
1 day agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
3 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
3 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
5 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
5 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines