Maharashtra News: महाराष्ट्र की पालघर जिला पुलिस ने एक 43 वर्षीय व्यक्ति को ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि इस आरोपी पर महिलाओं से धोखा देकर लाखों रुपये ठगने का आरोप है। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी पर महिलाओं से लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगा है, पुलिस ने जांच के बाद इस आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि नाला सोपारा निवासी एक महिला की शिकायत के बाद जांच किया गया और पुलिस ने 23 जुलाई को ठाणे जिले के कल्याण से आरोपी फिरोज नियाज शेख को गिरफ्तार किया है।
महाराष्ट्र पुलिस ने दी ये बड़ी जानकारी
सीनियर इंस्पेक्टर विजय सिंह भागल ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी मेट्रोमोनियल वेबसाइट पर महिलाओं से दोस्ती करता था और फिर शादी कर लेता था। शादी के बाद आरोपी नगदी और कीमती सामान समेत लाखों रुपये की ठगी करके भाग जाता था।
आरोपी के पास से बरामद हुआ लाखों की नगदी सहित कीमती सामान
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी फिरोज नियाज शेख के घर से लैपटॉप,मोबाइल फोन,डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, चेकबुक और गहने बरामद किए गए हैं। आरोपी पर Indian Penal Code के संबंधित सेक्शन के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विधवा तलाकशुदा महिलाओं को निशाना बनाता था आरोपी
जांच में पता चला है कि फिरोज नियाज शेख मैट्रिमोनियल साइट पर तलाकशुदा और विधवा महिलाओं से दोस्ती करता था और फिर उनसे शादी करके लाखों रुपये की ठगी कर लेता था। आरोपी तलाकशुदा और विधवा महिलाओं को इसलिए फंसाता था क्योंकि वह आसानी से उनके जाल में फंस जाती थी।
अलग-अलग राज्यों की 20 से ज्यादा महिलाओं को बनाया था शिकार
महाराष्ट्र पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 2015 से लेकर अब तक महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और गुजरात की कई महिलाओं को आरोपी ने अपना शिकार बनाया है। आरोपी अभी तक 20 से अधिक महिलाओं के साथ ठगी कर चुका है।
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
1 day ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
2 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
3 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
4 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
4 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
5 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
5 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
5 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
5 days agoचार्जशीट : हत्या से पहले केतन अग्रवाल के हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines