महाराष्ट्र की नागपुर पुलिस ने हिट-एंड रन केस का AI की मदद से खुलासा किया है। पुलिस ने करीब 36 घंटे में आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त ट्रक को कब्जे में लिया गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने ही बाइक सवार को टक्कर मारी थी। हादसे में बाइक के पीछे बैठी महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद पीड़ित पति अपनी पत्नी की बॉडी को बाइक के पीछे बांधकर मध्य प्रदेश स्थित अपने गांव ले गया था। जब बाइक सवार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने इसका संज्ञान लिया।
नागपुर एसपी हर्ष पोद्दार ने बताया कि रक्षा बंधन वाले दिन यानी 9 अगस्त को नागपुर-जबलपुर हाइवे पर बाइक पर जा रहे पति-पत्नी एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी थी। इस घटना में महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। एसपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर बाइक सवार का मृत पत्नी को बाइक के पीछे बांधकर ले जाने का वीडियो मिला तो उन्होंने जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़ित संपर्क कर घटना की पूरी जानकारी ली, फिर आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू की गई।
ये भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, मुंबई एयरपोर्ट पर उतरते समय रनवे से टकराया विमान का पिछला हिस्सा
AI एल्गोरिदम के जरिए आरोपी तक पहुंची पुलिस
एसपी हर्ष पोद्दार ने बताया कि पूछताछ करने पर पीड़ित बहुत कम जानकारी दे पाए। इसके बाद पुलिस की कई टीमों ने नागपुर-जबलपुर हाइवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू किया। हाइवे पर अलग-अलग रूट पर 3 टोल थे। सभी का डेटा कलेक्ट किया गया। पुलिस ने फुटेज की जांच के दौरान AI एल्गोरिदम (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) (AI) का उपयोग किया। इस तकनीक के जरिए जिस विजुअल की हमे तलाश थी उसे कमांड दी गई। इससे विजुअल भी साफ हो गए।
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र का पहला DJ मुक्त दही हांडी आयोजन रहा शानदार, पुणे के लाल महाल चौक पर उमड़ा जनसैलाब
AI एल्गोरिदम की मदद से की लाल ट्रकों की पहचान
एसपी ने बताया कि AI एल्गोरिदम मदद से पूरे सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद लाल निशान वाले ट्रकों की पहचान की गई। दूसरे AI एल्गोरिदम की मदद से ट्रकों के रफ्तार की जांच की गई, जिससे ट्रक और उसके चालक का पता चल गया। ट्रक की पहचान करने के आरोपी को घटनास्थल से करीब 700 किलोमीटर दूर ग्वालियर-कानपुर हाइवे से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास मौजूद ट्रक को भी कब्जे में ले लिया गया। एसपी ने बताया कि AI की मदद से पुलिस ने 36 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिया गया।
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
20 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
20 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
21 hrs agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
1 day agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
3 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines