देश की सबसे धनी नगर निगम बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) समेत महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में गुरुवार शाम तक चली वोटिंग शांतिपूर्ण रही. BMC के 227 वार्डों में 1700 से अधिक उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई. नगर निगमों में किसी भी पार्टी या गठबंधन को बहुमत के लिए 114 सीटों का आंकड़ा पार करना जरूरी है. म्युनिसिपल कमिश्नर भूषण गगरानी के नेतृत्व में मतदान खत्म होने के बाद सामने आए एक्सिस माई इंडिया (Axis My India) के एग्जिट पोल्स ने सभी को हैरान कर दिया.
एग्जिट पोल ने की क्या भविष्यवाणी?
एग्जिट पोल ने BJP-शिंदे शिवसेना की महायुती को 131 से 151 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है, जो बहुमत के आंकड़े से कही ज्यादा है. वहीं, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के गठबंधन को 58-68 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है. जबकि कांग्रेस और वंचित बहुजन आघाड़ी (VBA) के गठजोड़ को सिर्फ 12-16 सीटें मिल सकती हैं. अन्य छोटे दल बिखरी हुईं 8-10 सीटें हासिल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र BMC चुनाव के लिए वोटिंग संपन्न, अब रिजल्ट का इंतजार, जानिए वोट काउंटिंग का पूरा शेड्यूल
ठाकरे परिवार के वर्चस्व पर मंडराया खतरा
शुक्रवार सुबह 10 बजे शुरू होने वाली मतगणना तय करेगी कि मुंबई का सियासी ‘किंग’ कौन होगा. आपको बता दे कि BMC 1985 से लगभग लगातार शिवसेना के नियंत्रण में रही इस निगम पर ठाकरे परिवार का पारंपरिक वर्चस्व रहा है. 2017 के पिछले चुनाव में शिवसेना ने 84 सीटें जीतीं, लेकिन विभाजन के बाद उद्धव गुट कमजोर पड़ा.
एग्जिट पोल्स सत्ता परिवर्तन की मजबूत संभावना जताते हैं, जो महाराष्ट्र विधानसभा की राजनीति को प्रभावित कर सकता है. मुंबई के 23 काउंटिंग सेंटरों में 227 वार्डों के लिए 23 चुनाव निर्णय अधिकारी तैनात हैं. नतीजे दोपहर तक साफ हो सकते हैं.
संबंधित खबरें
90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
23 hrs agoमहाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को राहत, ₹5000 की अग्रिम सहायता का ऐलान
23 hrs agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
2 days agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
2 days agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
2 days agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
3 days agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
3 days agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
4 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
5 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines