महाराष्ट्र में शुरू की गई ‘लाडकी बहन योजना’ अब राज्य सरकार के लिए मुश्किलों का कारण बनती जा रही है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये सीधे उनके बैंक खातों में दिए जा रहे थे। विधानसभा चुनाव के दौरान इस योजना का खूब प्रचार हुआ और सरकार ने वादा किया था कि यह राशि जल्द ही 2100 रुपये कर दी जाएगी। महिलाओं ने सरकार को भारी समर्थन भी दिया, लेकिन अब सरकार अपने वादे पर कायम नहीं रह पा रही है। राज्य के सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट ने खुद स्वीकार किया है कि इस समय योजना की राशि को बढ़ाना संभव नहीं है।
मंत्री ने मानी आर्थिक परेशानी
मंत्री शिरसाट ने बताया कि योजना को चलाने के लिए राज्य सरकार को भारी आर्थिक दबाव का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि महिला और बाल कल्याण विभाग को बजट देने के लिए आदिवासी विकास और सामाजिक न्याय विभाग से फंड लिया जा रहा है। उन्होंने इस पर नाराजगी भी जताई और कहा कि एक विभाग का पैसा दूसरे को देना ठीक नहीं है। इससे साफ हो गया है कि ‘लाडकी बहन योजना’ को लेकर सरकार के अंदर ही असहमति है। आर्थिक संकट के कारण सरकार ने कुछ लाभार्थियों को योजना से बाहर भी कर दिया है।
लाभार्थियों की कटौती पर विपक्ष का हल्ला बोल
सरकार कह रही है कि योजना को बंद नहीं किया जाएगा, लेकिन सच्चाई ये है कि करीब 13 लाख महिलाओं को योजना से हटा दिया गया है। वहीं विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) की महिला इकाई बुधवार को कलेक्टर ऑफिस पहुंचने वाली है, जहां वे सरकार को वादा याद दिलाते हुए ज्ञापन देंगी। उनका आरोप है कि यह योजना सिर्फ एक चुनावी स्टंट थी, ताकि महिलाओं के वोट हासिल किए जा सकें। लेकिन चुनाव जीतने के बाद सरकार अब वादों से पीछे हट रही है।
सरकार पर बढ़ा दबाव
विपक्ष का कहना है कि चुनाव से पहले दावा किया गया था कि सरकार बनने के 100 दिनों के भीतर योजना की राशि बढ़ाई जाएगी, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। इसके बजाय सरकार लाभार्थियों की संख्या कम कर रही है, जिससे महिलाओं में नाराजगी बढ़ रही है। अगर सरकार ने जल्द ही अपना वादा पूरा नहीं किया, तो राज्य में बड़ा आंदोलन हो सकता है। कुल मिलाकर ‘लाडकी बहन योजना’ सरकार के लिए एक ऐसा मुद्दा बन गया है, जिसे संभालना अब आसान नहीं दिख रहा।
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
9 hrs ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
1 day ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
2 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
3 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
3 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
3 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
4 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
4 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
4 days agoचार्जशीट : हत्या से पहले केतन अग्रवाल के हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines