Maharashtra government rift: महाराष्ट्र में पुणे की पिंपरी चिंचवाड़ महानगर पालिका में प्रदेश की सत्ताधारी सरकार में खुली बगावत देखने को मिल रही है. भाजपा विधायक और कैबिनेट मंत्री मुरलीधर मोहोल के आरोपों पर पलटवार करते हुए डिप्टी सीएम अजित पवार ने BJP नेताओं को हफ्ताखोर बता दिया. अजित पवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिंपरी चिंचवाड़ महानगर पालिका में भाजपा ने टेंडर में “रिंग” बनाकर जमकर पैसे लूटे. उन्होंने भाजपा के कुछ नेताओं पर शहर में हफ्ताखोरी के आरोप लगाते हुए उनके पास सबूत होने का दावा भी किया.
कुछ लोगों की प्रॉपर्टी अचानक कैसे बढ़ी?
डिप्टी सीएम अजीत पवार ने BJP विधायक महेश लांडगे पर नाम लिए बिना आरोप लगाया कि शहर में कुछ लोगों की प्रॉपर्टी अचानक कैसे बढ़ी? पैसा कहां से आया? सत्ता की मस्ती और नशा सिर चढ़कर बोल रहा है. शहर में दिनदहाड़े लुटेरों की टोली घूम रही है. वहीं, केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल पर आरोप लगाते हुए कहा कि किसी व्यक्ति को विदेश जाने में किसने मदद की? उसे पासपोर्ट किसने दिलाया? वह कैसे फरार हुआ? मुझ पर भी 70 हजार करोड़ के आरोप लगे थे, लेकिन जिन लोगों ने आरोप लगाए, उन्हीं के साथ मैं आज बैठा हूं.
यह भी पढ़ें: BMC Election: मुंबई में क्यों आई BJP-शिवसेना में गठबंधन टूटने की नौबत? कैसे हुआ समझौता
डिप्टी सीएम अजीत पवार पर लगाए थे गंभीर आरोप
अजित पवार को पुणे के पालक मंत्री के तौर पर तंज कसते हुए मुरलीधर मोहोल कहते हैं कि अजित पवार वैसे तो अपराध खत्म करने की बात करते हैं, लेकिन पार्टी के उम्मीदवारों की लिस्ट में उन्होंने बड़े से बड़े क्रिमिनल को जगह दी है, यह कौन सा क्राइटेरिया है? मुरलीधर मोहोल ने यह जवाब मीडिया की ओर से पूछे गए उस सवाल के जवाब में दिया, जब उनसे पूछा गया था कि आपकी पार्टी ने क्रिमिनल बैकग्राउंड के शख्स की पत्नी को टिकट क्यों दिया?
पुणे की इस सीट पर BJP और NCP में बगावत क्यों?
पुणे में होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर पिंपरी-चिंचवड़ पालिका सीट पर अजित पवार की एनसीपी और BJP एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. रोचक बात यह है कि पिंपरी-चिंचवड़ पालिका सीट पर अजित पवार की एनसीपी का शरद पवार की पार्टी के साथ गठबंधन है. बाकी सीटों पर एकनाथ शिंदे की शिवसेना, भाजपा और अजित पवार की एनसीपी महायुति गठबंधन का हिस्सा हैं.
यह भी पढ़ें: डेढ़ करोड़ इंप्लाइज-पेंशनर्स के लिए जरूरी खबर, 8वें वेतन आयोग से पहले बदले जरूरी नियम
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
12 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
14 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
14 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines