Maharashtra: महाराष्ट्र के पुणे से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। पिंपरी चिंचवड़ के रावत किवले इलाके में सोमवार की शाम एक लोहे का भारी भरकम होर्डिंग बोर्ड गिरने पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं और एक पुरुष है। इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। सूचना पाकर मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई है। राहत बचाव का काम जारी है।
बारिश से बचने के लिए होर्डिंग के नीचे खड़े थे लोग
यह पूरा मामला रावत किवले इलाके में कटराज बाइपास का है। यहां सर्विस रोड पर एक विज्ञान का होर्डिंग लगा हुआ था। बारिश से बचने के लिए कुछ लोग होर्डिंग के नीचे खड़े हो गए। तभी अचानक होर्डिंग गिर गया। जिसमें लोग फंस गए। आसपास के लोगों ने राहत बचाव शुरू करते हुए पुलिस को सूचना दी।
सूचना पाकर मौके पर देहुर रोड और रावत पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पीड़ितों को होर्डिंग के नीचे से बाहर निकाला गया।
घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल
पुलिस के अनुसार, इस दौरान चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। घायल अन्य दो लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
File Photo
2018 में होर्डिंग गिरने से हुई थी तीन लोगों की मौत
पुणे में अक्टूबर 2018 को भी ऐसी ही दुर्घटना हुई थी। शनिवारवाड़ा इलाके में लोहे का होर्डिंग ऑटो रिक्शा पर गिर पड़ा था। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि आठ लोग घायल हुए थे। हादसे में छह ऑटो रिक्शा, एक कार और दो बाइक क्षतिग्रस्त हुई थीं।
यह भी पढ़ें: टारगेट किलिंग के लिए पुणे के स्कूल में चल रहा था PFI का ट्रेनिंग कैंप, NIA ने चौथे और पांचवें फ्लोर को किया सील
संबंधित खबरें
PM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
3 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
5 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
5 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
20 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
21 hrs ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
3 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines