Maharashtra Disqualification Row Case filed Against 16 Shiv Sena MLA: महाराष्ट्र में शिवसेना विधायकों की अयोग्यता का मामला एक बार फिर गरमा गया है। गुरुवार को विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने 16 विधायकों के खिलाफ अयोग्यता का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने सुनवाई की अगली तारीख 2 नवंबर तय की है। स्पीकर राहुल नार्वेकर ने 54 शिवसेना विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग करने वाली 34 याचिकाओं को छह समूहों में जोड़ दिया था।
पिछले हफ्ते की सुनवाई के दौरान नार्वेकर ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना से 25 अक्टूबर तक वही जानकारी जमा करने को कहा जो दोनों गुटों ने सुप्रीम कोर्ट में जमा की थी।
सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद नार्वेकर ने पकड़ी तेजी
अयोग्यता याचिकाओं के फैसले में देरी के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्पीकर को फटकार लगाने के बाद नार्वेकर तीन महीने के भीतर याचिकाओं के फैसले के लिए एक नई समयसीमा प्रस्तुत करने के लिए तैयार हैं। एक सूत्र ने कहा कि नार्वेकर के अगले सप्ताह मुंबई में एडवोकेट जनरल बीरेन सराफ से मिलने की भी उम्मीद है और इस मुद्दे पर चर्चा के लिए 30 अक्टूबर को एससी को संशोधित कार्यक्रम सौंपने से पहले सॉलिसिटर जनरल (एसजी) तुषार मेहता से परामर्श करने के लिए नई दिल्ली भी जाएंगे।
शिंदे गुट ने कर दी थी बगावत
महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 2019 में चुनाव हुए थे। भाजपा 106 सीटें जीतकर राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर शिवसेना और भाजपा के बीच बात नहीं बनी। इसके बाद दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन टूट गया था। शिवसेना के 56 विधायक थे। उद्धव ठाकरे ने एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई।
2022 में शिदे के नेतृत्व में विद्रोह के बाद शिवसेना विभाजित हो गई। शिंदे गुट ने महाराष्ट्र में ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार से सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा से हाथ मिला लिया। शिवसेना के ठाकरे गुट ने शिंदे और उनका समर्थन करने वाले विधायकों के खिलाफ अयोग्यता याचिका दायर की।
यह भी पढ़ें: मुख्तार अंसारी गैंगस्टर एक्ट के 14 साल पुराने केस में दोषी करार, शुक्रवार को सुनाई जाएगी सजा
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
12 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
14 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
14 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines