Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मंगलवार को नामांकन का आखिरी दिन था। नामांकन के आखिरी दिन अजित पवार ने बड़ा दांव चलते हुए बीजेपी के विरोध के बावजूद नवाब मलिक को मुंबई की शिवाजीनगर सीट से उम्मीदवार बना दिया। इसके अलावा उन्होंने निर्दलीय के तौर पर भी नामांकन किया।
बीजेपी नवाब मलिक की उम्मीदवारी का पहले दिन से ही विरोध कर रही है। बीजेपी नवाब मलिक के दाऊद इब्राहिम से कनेक्शन, मनी लाॅन्ड्रिंग मामले का हवाला देते हुए उनका विरोध कर रही थी। नामांकन के आखिरी दिन भी उनकी उम्मीदवारी को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। उन्हें पार्टी की ओर से एबी फाॅर्म नहीं मिला था। अजित पवार ने इस मामले में चुप्पी साध रखी थी। ऐन वक्त पर अजित पवार ने उन्हें मानखुर्द शिवाजी नगर सीट से एनसीपी का टिकट दे दिया। ऐसे में आइये जानते हैं नवाब मलिक के लिए अजित पवार ने बीजेपी से पंगा क्यों लिया?
नवाब मलिक मजबूरी या जरूरी
अजित पवार के लिए नवाब मलिक मजबूरी भी है और जरूरी भी। मुस्लिम बहुल सीट मानखुर्द में नवाब मलिक के सामने सपा के बड़े नेता अबू आजमी हैं। आजमी इस क्षेत्र के बड़े नता हैं। पिछले चुनाव में अबू आजमी ने इस सीट से शिवसेना के नेता को हराया था।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र की 288 सीटों पर कैसे महायुति से 292 तो MVA से 296 उम्मीदवार उतरे?
मुस्लिम वोट बैंक बड़ा कारण
एक बड़ा कारण एनसीपी का अल्पसंख्यक वोट बैंक भी है। नवाब मलिक की अल्पसंख्यकों में अच्छी पैठ है, उनकी बदौलत ही एनसीपी ने कांग्रेस के मुस्लिम वोट बैंक में सेंधमारी की थी। ऐसे में अल्पसंख्यक वोट बटोरने के लिए अजित पवार को नवाब मलिक की जरूरत है।
एनसीपी के पास ठोस विकल्प की कमी
नवाब मलिक 5 बार से अणुशक्ति नगर से विधायक हैं। वे इस सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन बीजेपी के विरोध के चलते एनसीपी ने इस सीट से उनकी बेटी सना मलिक को टिकट दे दिया। मानखुर्द सीट से एनसीपी के पास कोई ठोस विकल्प नहीं था। इसलिए अजित पवार ने बीजेपी के विरोध को दरकिनार कर नवाब मलिक को टिकट दे दिया।
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
1 day agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
1 day agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
1 day agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
2 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines