Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर काफी गहमागहमी का माहौल है। इस बीच मुंबई में पोस्टर्स को लेकर नया सियासी बवाल खड़ा हो गया है। मुंबई में ‘बंटोगे तो पिटोगे’ वाले पोस्टर्स पर जमकर सियासत हो रही है। ये पोस्टर उत्तर भारतीय विकास सेना ने लगाए हैं।
बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस और राज ठाकरे की नजदीकियां उत्तर भारतीयों को रास नहीं आ रही है। मुंबई में रहने वाले उत्तर भारतीय गुजराती, राजस्थानी और यूपी के रहने वाले लोगों में इसको लेकर गुस्सा है। सोशल मीडिया पर राज ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस की तस्वीरें वायरल हो रही है। इससे पहले लोकसभा के चुनाव में मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने बीजेपी के साथ गठबंधन की कोशिश की। राज ठाकरे दिल्ली का दौरा भी कर आए। जहां अमित शाह से राज ठाकरे ने मुलाकात की, लेकिन कुछ कारणों से गठबंधन की बात परवान नहीं चढ़ पाई।
अमित ठाकरे के समर्थन में उतरी बीजेपी
बीजेपी ने उस वक्त उत्तर भारतीयों की नाराजगी को लेकर कदम पीछे खींच लिए थे, लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर ऐसा ही माहौल बनता नजर आ रहा है। राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे मुंबई की माहिम सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी राज ठाकरे का समर्थन कर रही है। हालांकि शिवसेना शिंदे यहां से उम्मीदवार उतारा है। ऐसे में एक बार फिर उत्तर भारतीय बीजेपी की इस पहल से नाराज है।
ये भी पढ़ेंः अरविंद सांवत ने शाइना एनसी को कहा इम्पोर्टेड, FIR दर्ज, भड़के शिंदे बोले- बालासाहेब होते तो मुंह तोड़ देते
लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने चुकाई कीमत
बता दें कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे मुंबई में उत्तर भारतीयों का विरोध करते आए हैं। आए दिन ऐसी खबरें सामने आती है कि राज ठाकरे ने मोदी जी को समर्थन दिया है। राज ठाकरे के मनसे की भूमिका उत्तर भारतीय विरोधी रही है। अब चुनाव में यह सब चर्चा का केंद्र बना हुआ है। लोकसभा चुनाव के नतीजे के बाद बीजेपी ने राज ठाकरे से दूरी बना ली। इसके बाद राज ने विधानसभा चुनाव में अकेले उतरने का फैसला किया। हालांकि बैकडोर से बीजेपी मनसे को पूरा सपोर्ट कर रही है। सूत्रों की मानें तो 10 सीटों पर बीजेपी मनसे को सपोर्ट कर रही है।
महायुति को हो सकता है नुकसान
बीजेपी जिन 10 सीटों पर मनसे को सपोर्ट कर रही है, उन पर शिवसेना शिंदे के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी की प्रेशर पाॅलिटिक्स के आगे शिंदे भी बेबस है, ऐसे में अगर बीजेपी और मनसे प्रमुख की नजदीकियां बढ़ती है तो महायुति को नुकसान की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में बागियों ने बढ़ाई BJP की टेंशन, 35 सीटों पर बगावत, वोट कटे तो MVA की जीत तय!
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
1 day agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
1 day agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
1 day agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
2 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines