महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों ने सबको चौंका दिया है। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। इसी में चंद्रपुर जिले के घुगुस शहर और आसपास के इलाकों में लिस्ट से जुड़ी घोटाले की बात सामने आई है, जिसमें वोट को लेकर चोरी की आशंका जताई गई है।
वहीं, लोकसभा में नेता राहुल गांधी ने बिहार में वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों का आरोप लगाया है। उनका आरोप था कि चुनाव आयोग ने नकली नाम, अमान्य पता, और फॉर्म 6 का दुरुपयोग कर वोटरों की लिस्ट में भारी हेरफेर किया गया है, जिससे 2024 के चुनाव प्रभावित हुए।
इस पूरे प्रकरण में राहुल गांधी ने बताया कि महादेवपुरा एक ऐसा मामला है, जहां एक मकान में 80 वोटर रजिस्टर्ड थे, जबकि वहां कोई निवासी नहीं था। इसके बाद कांग्रेस द्वारा बिहार में SIR (Special Intensive Revision) का विरोध किया गया, जिससे “Vote Theft” की धांधली की आशंका जताई गई। राहुल गांधी ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए गिरफ्तार भी हुए। उन्होंने इसे लोकतंत्र के बचाव का आंदोलन बताया। वहीं, चुनाव आयोग ने आरोपों को “बिना किसी आधार” बताते हुए, राहुल गांधी से नियम 20(3)(b) के अनुसार प्रमाण-पत्र पेश करने को कहा है।
चंद्रपुर (घुगुस शहर) का नया मामला
अब हाल ही में महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में स्थित घुगुस गांव से एक और गंभीर मामले की बात सामने आई है। बताया गया कि घर संख्या 350 के पते पर 119 वोटर रजिस्टर्ड हैं, जबकि असल में वहां सिर्फ दो ही निवासी हैं। कांग्रेस ने इसे “vote theft” की एक ओर योजना करार दिया और चुनाव आयोग पर भारी लापरवाही का आरोप लगाया। राज्य प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जिससे यह साफ हो सके कि यह तकनीकी गलती है या फिर जानबूझकर की गई हेराफेरी है।
क्या दो घटनाओं के बीच कोई गहरा संबंध है?
बिहार में राहुल गांधी के आरोप नकली नाम, ‘मृत’ मतदाता, फर्जी पते, और फिजिकल वेरिफिकेशन में बड़ी गड़बड़ी दिखाते हैं। चंद्रपुर मामले में एक गांव में एक घर पर असंभव संख्या में वोटर रजिस्ट्रेशन हैं। इससे लोकतंत्र में विश्वास पर प्रश्नचिन्ह खड़े हो रहे हैं। दोनों ही घटनाएं सामान्य गलती से कहीं आगे हैं और इनसे चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर गहरा संदेह होता है।
विश्वसनीय लोकतंत्र की परीक्षा: गलती या चाल?
इन दोनों घटनाक्रमों से साफ हो रहा है कि अब लोकतंत्र केवल मतदान का नाम नहीं रह गया, बल्कि वोटरों की लिस्ट की विश्वसनीयता ही उसकी आत्मा बन चुकी है। चाहे वह बिहार की भारी रखरखाव और अनुचित संशोधन हो या चंद्रपुर का 119 मतदाताओं वाला घर दोनों ने हमें चेताया है कि गलती से आगे, यह एक रणनीतिक आकर्षक राजनीति हो सकती है। अब चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट दोनों के सामने चुनौती है कि यह साबित करें भारत का लोकतंत्र सुरक्षित है और मतदाता लिस्ट में किसी तरह की अनदेखी नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें- ‘राहुल गांधी से चल रही चंद्रबाबू नायडू की बात’, वोट चोरी पर घमासान के बीच जगन मोहन रेड्डी का बड़ा दावा
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
20 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
20 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
21 hrs agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
1 day agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
3 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines