Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर महा विकास अघाड़ी में सीटों के तालमेल पर बातचीत शुरू हो गई है। अघाड़ी की पहली बैठक में मुंबई की 36 सीटों पर चर्चा हुई है। इस बैठक में उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने 20 सीटों पर अपना दावा ठोंका है। वहीं कांग्रेस ने 15 सीटें मांगी हैं, जबकि शरद पवार की एनसीपी 7 सीटें चाहती है। माना जा रहा है कि अगली बैठक में मुंबई की सीटों पर एमवीए में तालमेल बन सकता है।
2019 के विधानसभा चुनाव में तीनों पार्टियों ने 36 में 20 सीटें जीती थीं। लिहाजा असली पेंच 16 सीटों पर फंसा है। 2019 में शिवसेना ने 14 सीटें जीती थीं, कांग्रेस ने चार, एनसीपी ने एक और समाजवादी पार्टी ने एक सीट जीती थी। बता दें कि उस समय शिवसेना और एनसीपी में टूट नहीं हुई थी।
ये भी पढ़ेंः सीएम फेस पर MVA में ठनी! क्या कांग्रेस और शरद पवार ने ठुकरा दी उद्धव ठाकरे की मांग?
20 सीटों पर अड़े उद्धव ठाकरे
शिवसेना में टूट के बाद उद्धव ठाकरे के पास मुंबई के आठ विधायक हैं। शरद पवार के पास कोई विधायक नहीं है। अणुशक्ति नगर से जीते नवाब मलिक अजीत पवार के साथ हैं। एमवीए के सूत्रों के मुताबिक उद्धव ठाकरे 20 सीटों पर अड़ गए हैं। पार्टी का मानना है कि कांग्रेस और एनसीपी के मुकाबले मुंबई की सीटों पर वे बेहतर स्थिति में हैं। लिहाजा शिवसेना यूबीटी को ज्यादा सीटें मिलनी चाहिए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शरद पवार की पार्टी के नेता जितेंद्र आव्हाड ने अप्रत्यक्ष तौर पर यह स्वीकार किया कि मुंबई में शिवसेना ही सबसे बड़ी पार्टी होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक शिवसेना पिछली बार जीती सभी 14 सीटों पर लड़ना चाहती है। इसमें से चांदीवली सीट वह कांग्रेस के साथ वांद्रे ईस्ट सीट से एक्सचेंज कर सकती है। पिछली बार शिवसेना के विधायक दिलीप लांडे ने चांदीवली सीट से जीत हासिल की थी, लेकिन बाद में एकनाथ शिंदे के साथ चले गए।
भतीजे को चुनाव लड़ाएंगे उद्धव
उद्धव ठाकरे वांद्रे ईस्ट से अपने भतीजे वरुण सरदेसाई को चुनावी मैदान में उतारना चाहते हैं। इस सीट से कांग्रेस के विधायक जीशान सिद्दीकी जीते थे, जो अब अजीत पवार की एनसीपी के साथ हैं। वरुण सरदेसाई युवा सेना के सचिव हैं और रिश्ते में उद्धव ठाकरे के भतीजे हैं।
उधर कांग्रेस ने संकेत दिया है कि वह चांदीवली सीट को एक्सचेंज कर सकती है। पिछली बार इस सीट पर पार्टी को 409 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। इस सीट से कांग्रेस के आरिफ नसीम खान कांग्रेस के उम्मीदवार थे। 2019 में चुनाव हारने से पहले वह दो बार इस सीट से विधायक रह चुके हैं।
अखिलेश को लेकर खुश हैं MVA
महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी अखिलेश यादव को गठबंधन में रखने को लेकर सकारात्मक है। हालांकि सीटों पर बातचीत के लिए उसे नहीं बुलाया गया है। समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र में 12 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, इसमें 2 से 3 सीट मुंबई की हैं। हालांकि अभी तक औपचारिक बातचीत नहीं हुई है।
संबंधित खबरें
'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
14 hrs agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
15 hrs agoपोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का आरोप, महाराष्ट्र में डॉक्टर सस्पेंड
1 day agoजिस कंपनी के विमान में अजित पवार की मौत, उस वेंचर्स में मिली खामियां
2 days ago90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
4 days agoमहाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को राहत, ₹5000 की अग्रिम सहायता का ऐलान
4 days agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
5 days agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
6 days agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
6 days agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines