Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए महाविकास अघाड़ी के बीच सीट शेयरिंग फाइनल हो गई है। करीब 4 घंटे तक तीनों पार्टियों के नेताओं की बैठक चली, इसके बाद तीनों दल एक नतीजे पर पहुंचे। बैठक के बाद शिवसेना उद्धव के नेता संजय राउत ने कहा कि एमवीए में सीट शेयरिंग फाइनल हो चुका है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
सूत्रों की मानें तो कांग्रेस 105, शिवसेना यूबीटी 95 और शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी 85 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। वहीं छोटे दलों को तीनों दल अपने कोटे से सीटें देगी। इस बात पर भी सहमति बनी है। एमवीए के सूत्रों की मानें तो सीट शेयरिंग का फाॅर्मूला लोकसभा रिजल्ट को आधार बनाकर तय हुआ है।
सपा ने मांगी 12 सीटें
बता दें कि सपा ने एमवीए से 12 सीटों की मांग की हैं। पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने 19 अक्टूबर को कहा कि धुले विधानसभा सीट से उम्मीदवार की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हमने एमवीए से 12 सीटें मांगी हैं। पार्टी ने 18 अक्टूबर को भिवंडी पूर्व से मौजूदा विधायक रईस शेख, भिवंडी पश्चिम से रियाज आजमी और मालेगांव मिडल से शान-ए-हिंद को प्रत्याशी बनाया है।
ये भी पढ़ेंः NCP विधायक नवाब मलिक के दाऊद से लिंक, महाराष्ट्र चुनाव में टिकट मिले BJP को मंजूर नहीं
विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी 99 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी है। पार्टी ने इस बार 79 उम्मीदवारों के टिकट रिपीट किए हैं। वहीं शिवसेना शिंदे ने भी 45 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर बिगुल बज चुका है। प्रदेश की 288 सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को वोटिंग होनी है। जबकि नतीजे 23 नवंबर को जारी किए जाएंगे।
ये भी पढ़ेंः NDA और MVA में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय! जानें कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
21 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
21 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
22 hrs agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
1 day agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
3 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines